लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी भारतीय महिला, वीडियो वायरल

Indian Woman Selling Mango in London : लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देसी अंदाज में आम बेचने का तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा।
An Indian woman selling mangoes in saree on the streets of London has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनषॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Indian Woman Viral Video : भारत में आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों में इसकी दीवानगी हर घर में देखने को मिलती है। अब यही दीवानगी विदेशों तक पहुंच चुकी है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय महिला लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखाई दे रही है।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और खुश भी, क्योंकि विदेश में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे रही है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है।

लंदन की सड़कों पर आम बेचते दिखी भारतीय महिला

वायरल वीडियो में महिला लाल साड़ी पहनकर ठेले पर आम बेचती नजर आती है। ठेला आमों से पूरी तरह भरा हुआ है और महिला सड़क पर घूमते हुए “आम ले लो, आम” की आवाज लगाती दिखाई देती है। यह नजारा देखकर लोगों को भारत की गलियों और मोहल्लों की याद आ गई।

वीडियो में कई लोग उसके पास रुककर आम देखते हैं और कीमत पूछते हैं। महिला का आत्मविश्वास और देसी स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे लंदन नहीं बल्कि भारत का कोई लोकल बाजार हो।

जहां भारतीय जाएंगे, वहां अपना रंग जरूर दिखाएंगे

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट gayatri_farmers_store से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “देसी आमों ने विदेशियों को भी अपना दीवाना बना दिया।”

दूसरे ने कहा, “जहां भारतीय जाएंगे, वहां अपना रंग जरूर दिखाएंगे।” वहीं कुछ लोगों ने महिला के इस अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उसने विदेश में भी भारतीय पहचान को जिंदा रखा है। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com