अखिलेश तिवारी
अखिलेश तिवारी नवभारत लाइव के साथ पॉलिटिकल रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हैं। अखिलेश तिवारी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया जगत से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने स्टार न्यूज, सहारा समय, मिरर नाउ और टीवी9 भारतवर्ष जैसे प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों में अपनी सेवाएं दी हैं। प्रिंट मीडिया में उन्होंने नवभारत टाइम्स (NBT) और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के साथ काम किया है।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव में उन्होंने अपराध, राजनीति, बीएमसी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर गहन रिपोर्टिंग की है। समसामयिक विषयों पर पैनी नजर, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की विशेषता रही है। पढ़ने-लिखने में विशेष रुचि रखने वाले अखिलेश तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।