‘काम से पहले परिवार’, भारतीय महिला ने बताया न्यू जीलैंड का वर्क कल्चर, लोग हुए प्रभावित

New Zealand Work Culture : न्यू जीलैंड में रहने वाली भारतीय महिला ने वहां के वर्क कल्चर का अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि वहां काम से पहले परिवार को अहमियत दी जाती है।
An Indian woman shared how New Zealand values family before work.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Work Life Balance New Zealand : कॉर्पोरेट लाइफ का नाम आते ही लोगों के दिमाग में ओवरटाइम, डेडलाइन, बॉस का दबाव और तनाव भरी नौकरी की तस्वीर उभरती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कुछ देशों में नौकरी का मतलब सिर्फ काम नहीं, बल्कि बेहतर जिंदगी भी होता है।

न्यू जीलैंड में रहने वाली एक भारतीय महिला ने वहां के वर्क कल्चर को लेकर ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसे सुनकर लोग हैरान और प्रभावित दोनों हैं।

न्यू जीलैंड में नौकरी करे रहे महिला ने बताया वर्क कल्चर

इंस्टाग्राम पर ज्योति सहरावत नाम की महिला ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अगर कोई व्यक्ति न्यू जीलैंड में नौकरी करता है, चाहे वह फुल-टाइम हो या पार्ट-टाइम, तो उसे असली work-life balance समझ आता है।

उनके अनुसार वहां ऑफिस में परिवार को काम से ज्यादा महत्व दिया जाता है। अगर किसी कर्मचारी को परिवार से जुड़ा जरूरी काम हो, तो उसे प्राथमिकता दी जाती है। यही वजह है कि लोग वहां नौकरी के साथ निजी जीवन भी अच्छे से जी पाते हैं।

न्यू जीलैंड में नहीं बनाया जाता देर तक काम करने का दबाव

वायरल वीडियो में ज्योति ने आगे बताया कि वहां कर्मचारियों पर जबरदस्ती देर तक काम करने का दबाव नहीं बनाया जाता। यदि किसी काम की डेडलाइन पूरी नहीं हो रही हो, तो लोग गुस्सा करने की बजाय पूछते हैं कि क्या मदद चाहिए या समय बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि वहां कोई यह नहीं कहता कि “ये तुम्हारा काम है, खुद करो”, बल्कि सहयोग की भावना दिखाई जाती है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस अनुभव की तारीफ की और कहा कि ऐसा वर्क कल्चर हर देश में होना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com