वाह रे मंत्री जी! धीमा हुआ ट्रैफिक तो रॉन्ग साइड में दौड़ाया काफिला, भड़के लोगों ने वायरल किया VIDEO

Ganesh Naik Viral Video: महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह ठाणे के घोड़बंदर रोड पर गलत दिशा में गाड़ी चला रहे हैं।
Ganesh Naik Viral Video
वाह रे मंत्री जी! धीमा हुआ ट्रैफिक तो रॉन्ग साइड में दौड़ाया काफिला, भड़के लोगों ने वायरल किया VIDEO
Published on
Updated on

Thane Viral Video: महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह ठाणे के घोड़बंदर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़क की उलटी दिशा में जाते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ट्रैफिक नियमों का पालन सिर्फ आम नागरिकों को ही करना चाहिए। यह घटना बुधवार सुबह तब हुई जब गणेश नाइक जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पालघर जा रहे थे।

देखें VIDEO

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता का काफिला पुलिस सुरक्षा के साथ पालघर की ओर बढ़ रहा था। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उन्होंने ‘यू-टर्न’ लिया और सड़क की विपरीत दिशा में गाड़ी बढ़ा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और राह चलते लोगों ने मंत्री के काफिले का गलत दिशा में जाने का वीडियो और कुछ तस्वीरें कैद कर लीं। वीडियो में मंत्री अपनी गाड़ी के अंदर बैठे हुए देखे जा सकते हैं।

नाराज़ नागरिकों ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि देश में दो तरह की व्यवस्थाएं चल रही हैं, एक प्रभावशाली लोगों के लिए और दूसरी आम जनता के लिए। एक यूज़र ने लिखा, ट्रैफिक नियम केवल आम आदमी पर लागू होते हैं, वीवीआईपी पर नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com