वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Safety : चलती ट्रेन में चढ़ना हमेशा खतरनाक माना जाता है, फिर भी कई लोग जल्दबाजी में ऐसा जोखिम उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक यात्री को ट्रेन चलने के बाद उसमें चढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है।
ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी और वह किसी तरह दरवाजे तक पहुंच गया। इसी दौरान उसकी जेब से महंगा मोबाइल फोन उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। ट्रेन आगे बढ़ती रही और यात्री अंदर चला गया, लेकिन उसका फोन पीछे छूट गया।
Another instance of sheer negligence.🚨🚨
A passenger tried to board a moving train, and in the process, his expensive mobile phone slipped out of his pocket and fell onto the platform. This is exactly what happens when people ignore basic safety rules.
Boarding a moving train is… pic.twitter.com/0NCsCrsroN — The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 13, 2026
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही फोन गिरा, प्लेटफॉर्म पर खड़े एक व्यक्ति ने उसे तुरंत उठा लिया। ट्रेन में चढ़ चुका यात्री दरवाजे से पीछे मुड़कर चिल्लाते हुए कहता है, “दे दो भाई।”
लेकिन वीडियो में ऐसा नहीं दिखता कि फोन वापस किया गया हो। ट्रेन की रफ्तार बढ़ती जाती है और प्लेटफॉर्म दूर होता जाता है। यह साफ नहीं है कि बाद में उस यात्री को उसका फोन मिला या नहीं, लेकिन उस पल की घबराहट वीडियो में साफ झलकती है।
ये खबर भी पढ़ें : तेंदुआ पकड़ने आए दरोगा जी सिर पर पैर रखकर भागे…लोग बोले ‘आपसे ना हो पाएगा’ VIDEO वायरल
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यात्री की लापरवाही पर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने कहा कि कुछ मिनट इंतजार कर अगली ट्रेन पकड़ना ज्यादा सुरक्षित होता। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “1000 रुपये बचाने के चक्कर में 50000 का फोन चला गया।”
वहीं कुछ लोगों ने इसे सीख बताते हुए कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा भी हो सकता है। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि थोड़ी सी जल्दबाजी बड़ी परेशानी बन सकती है। यात्रियों को चाहिए कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी हालत में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें।