तेंदुआ पकड़ने आए दरोगा जी सिर पर पैर रखकर भागे…लोग बोले ‘आपसे ना हो पाएगा’ VIDEO वायरल

Leopard Attack : लोहे के जाल में फंसे एक तेंदुए को बेहोश समझना वनकर्मियों को भारी पड़ गया। जैसे ही उसे थोड़ी ढील मिली, उसने अचानक हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A leopard presumed unconscious suddenly attacked, leaving everyone stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Leopard Attack Viral Video : जंगल के जानवर कब क्या कर दें, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना में एक तेंदुआ लोहे के जाल में फंसा हुआ था और पहली नजर में वह शांत और बेहोश दिखाई दे रहा था। वहां मौजूद वन विभाग के कर्मचारी भी उसे सुरक्षित मान बैठे, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात पूरी तरह बदल गए।

तेंदुआ ने किया लोगों पर हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ जमीन पर चुपचाप पड़ा है। जैसे ही उसे थोड़ा हिलने-डुलने की आजादी मिली, वह अचानक उठ खड़ा हुआ और पास खड़े वन दरोगा की ओर झपट पड़ा। हमला इतना अचानक था कि वहां मौजूद लोग घबरा गए।

हालांकि वन दरोगा ने फुर्ती दिखाते हुए लंबी छलांग लगाई और दौड़कर अपनी जान बचा ली। इसी दौरान वहां मौजूद एक कुत्ता भी पहले तेंदुए की तरफ बढ़ता दिखा, लेकिन इंसान को भागते देख वह भी डरकर पीछे हट गया।

जंगली जानवरों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए

यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh द्वारा साझा किया गया, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ने दरोगा की फुर्ती की तारीफ की, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कुत्ते की स्थिति पर टिप्पणी की। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि यह घटना याद दिलाती है कि जंगली जानवरों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

विशेषज्ञों के मुताबिक, तेंदुए आमतौर पर इंसानों से दूर रहते हैं, लेकिन जब वे घायल या फंसे होते हैं, तब उनका व्यवहार अधिक आक्रामक हो सकता है। इसलिए ऐसे मामलों में बेहद सावधानी बरतना जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com