Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग

Car Viral Video : एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना स्टीयरिंग व्हील के केवल प्लायर की मदद से कार चलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग उसकी हरकत को बेहद खतरनाक बताया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 07, 2026 | 05:17 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Steering Wheel Pliers Hack : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। कभी कोई अनोखा जुगाड़ देखने को मिलता है तो कभी कोई ऐसा कारनामा, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कार को बेहद अलग तरीके से चलाता नजर आ रहा है।

पहली नजर में वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता, क्योंकि कार के अंदर सबसे जरूरी हिस्सा माने जाने वाला स्टीयरिंग व्हील ही गायब दिखाई देता है। इसके बावजूद चालक आराम से गाड़ी चलाता नजर आता है।

India is not for beginners 😭 pic.twitter.com/75bLwoW3Pt — v. Jatin (@JatinTweets_) July 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बाद जलभराव में उतर गए लोग, सड़क को बना दिया ‘स्विमिंग पूल’, VIDEO देख हैरान रह गए यूजर्स

सादगी में छुपा कमाल! ‘मुकाबला’ गाने पर टीचर का डांस वायरल, एक्सप्रेशन और स्टेप्स ने जीता लोगों का दिल

मुरैना में रिश्वत मांगते एएसआई का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने तत्काल किया निलंबित

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO

बिना स्टीयरिंग व्हील के कार चलाते दिखा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार का स्टीयरिंग व्हील अपनी जगह पर मौजूद नहीं है। उसकी जगह स्टीयरिंग शाफ्ट पर एक प्लायर कस दिया गया है और चालक उसी प्लायर को पकड़कर कार की दिशा नियंत्रित कर रहा है। वीडियो कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे यह साफ दिखाई देता है कि शख्स इसी जुगाड़ के सहारे वाहन चला रहा है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्टीयरिंग व्हील को जानबूझकर हटाया गया था या किसी तकनीकी वजह से ऐसा किया गया। यह भी पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब और कहां का है। फिर भी इस अनोखे और जोखिम भरे तरीके ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : बारिश के बाद जलभराव में उतर गए लोग, सड़क को बना दिया ‘स्विमिंग पूल’, VIDEO देख हैरान रह गए यूजर्स

लोगों ने इसे हरकत को बेहद खतरनाक बताया

इस वीडियो को एक्स पर @JatinTweets_ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे खतरनाक हरकत बताते हुए सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई।

एक यूजर ने लिखा, “ये बेहद खतरनाक है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “ये तो हेवी प्रो मैक्स ड्राइवर निकला।” हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Man drives car without steering wheel using pliers viral video social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.