सादगी में छुपा कमाल! ‘मुकाबला’ गाने पर टीचर का डांस वायरल, एक्सप्रेशन और स्टेप्स ने जीता लोगों का दिल
Teacher Viral Dance Video : ओडिशा की टीचर मोती बेहरा का 'मुकाबला' गाने पर किया गया डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी सादगी और बेहतरीन डांस स्टेप्स ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Dance Video : ओडिशा की एक टीचर का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साधारण कुर्ती और जींस में मशहूर गाने ‘मुकाबला’ पर किए गए उनके शानदार डांस ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में टीचर मोती बेहरा पूरे आत्मविश्वास के साथ दमदार फुटवर्क, बेहतरीन एक्सप्रेशन और शानदार तालमेल के साथ परफॉर्म करती नजर आती हैं।
बिना किसी बड़े मंच, महंगे कॉस्ट्यूम या विशेष सेटअप के उन्होंने केवल अपने हुनर के दम पर लोगों को प्रभावित कर दिया। यही वजह है कि उनका यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
‘मुकाबला’ गाने पर टीचर ने किया शानदार डांस
मोती बेहरा पेशे से एक टीचर होने के साथ-साथ एक मां भी हैं। नौकरी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने डांस के शौक को जिंदा रखा है। वह समय-समय पर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
इस बार उन्होंने प्रभु देवा के मशहूर गाने ‘मुकाबला’ पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे आसान नहीं माना जाता। तेज बीट्स और मुश्किल स्टेप्स वाले इस गाने पर उन्होंने जिस सहजता और आत्मविश्वास के साथ डांस किया, उसने लोगों को प्रभावित कर दिया। वीडियो को अब तक करीब 19 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
ये खबर भी पढ़ें : लंदन के मुकाबले भारत ज्यादा सुरक्षित, विदेशी महिला ने इंडिया ट्रिप के बाद शेयर किया अनुभव
लोगों ने टीचर के शानदार पर्फोमेंस की तारीफ की
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि उनके डांस में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सादगी का बेहतरीन मेल देखने को मिला। एक यूजर ने कहा कि इतनी सहजता से इतना शानदार डांस करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि एक टीचर और मां होने के बावजूद अपने जुनून को जिंदा रखना बेहद प्रेरणादायक है। कई सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे इस बात का उदाहरण बताया कि प्रतिभा किसी उम्र, पेशे या जिम्मेदारी की मोहताज नहीं होती। मोती बेहरा का यह वीडियो अब इंटरनेट पर प्रेरणा और प्रतिभा की मिसाल बन चुका है।
