बारिश के बाद जलभराव में उतर गए लोग, सड़क को बना दिया ‘स्विमिंग पूल’, VIDEO देख हैरान रह गए यूजर्स
Waterlogging Video : भारी बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क पर लोगों ने ऐसा कारनामा किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग सड़क को ही स्विमिंग पूल समझकर मस्ती करते नजर आए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Flooded Road Video : मानसून के दौरान देश के कई हिस्सों में जलभराव की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आमतौर पर ऐसी स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। वीडियो में एक इलाके की सड़क बारिश के बाद पूरी तरह पानी से भरी हुई दिखाई देती है।
जहां लोग जलभराव से बचने की कोशिश करते हैं, वहीं यहां मौजूद कुछ लोगों ने उसी सड़क को मनोरंजन की जगह बना दिया। वे पानी में उतरकर ऐसे मस्ती करते नजर आए जैसे किसी स्विमिंग पूल या वॉटर पार्क में घूमने आए हों। यही अनोखा दृश्य अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
India is not for beginners. Streets flooded after the rain, and people are treating it like a water park. 😭
🌧️🌧️ pic.twitter.com/YdjI8xUHWR — Byomkesh (@byomkesbakshy) July 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
420 रिजेक्शन के बाद मिली न्यूयॉर्क में ड्रीम जॉब, भारतीय लड़की की एक बात ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
मुंबई की बारिश में लड़कों का गजब जुगाड़! स्कूटी के साइलेंसर पर लगाया पाइप, लोग बोले- ‘एयर फिल्टर का क्या?’
स्टीयरिंग व्हील के बिना दौड़ाई कार! प्लायर से गाड़ी चलाते शख्स का VIDEO देख दंग रह गए लोग
ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात
बारिश से भरी सड़क को लोगों ने बनाया स्विमिंग पूल
वायरल वीडियो को एक्स पर @byomkesbakshy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “भारत नए लोगों के लिए आसान जगह नहीं है। बारिश के बाद सड़कें पानी से भर गईं और लोग इसे वॉटर पार्क की तरह ले रहे हैं।”
वीडियो में कई लोग पानी में उछलते-कूदते और हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस शहर या राज्य का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सादगी में छुपा कमाल! ‘मुकाबला’ गाने पर टीचर का डांस वायरल, एक्सप्रेशन और स्टेप्स ने जीता लोगों का दिल
यह मुश्किल हालात में भी खुश रहने का तरीका
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। कुछ लोगों ने इसे मुश्किल हालात में भी खुश रहने का तरीका बताया, तो कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कहा। एक यूजर ने लिखा, “आपदा को अवसर में बदल दिया।” दूसरे ने टिप्पणी की, “आपदा में भी मौज-मस्ती जारी है।”
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “नाले का शुद्ध पानी भी इसमें मिला होगा।” कुछ लोगों ने साफ-सफाई और स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और कहा कि गंदे पानी में उतरना बीमारियों को न्योता देना हो सकता है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
