बैंकॉक-भारत फ्लाइट में कचरे का ढेर, ट्रैवल ब्लॉगर ने यात्रियों के व्यवहार पर उठाए सवाल

Flight Dirty Cabin Viral Video : बैंकॉक से भारत आने वाली फ्लाइट में फैले कचरे का वीडियो वायरल, ट्रैवल ब्लॉगर ने यात्रियों के सिविक सेंस पर उठाए सवाल।
A dirty cabin video from a Bangkok-India flight has sparked debate over passengers’ civic sense.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Civic Sense Debate : बैंकॉक से भारत आने वाली एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केबिन के अंदर कचरे का ढेर दिखाई दे रहा है। वीडियो में फ्लाइट लैंडिंग के बाद सीटों और फर्श पर बोर्डिंग पास के टुकड़े और अन्य कचरा बिखरा नजर आता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pinkpebble नाम के ट्रैवल ब्लॉगर ने शेयर किया है, जिन्होंने यात्रियों के इस व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में फैला कचरा

ब्लॉगर ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह कोई एक बार की घटना नहीं है, बल्कि कई फ्लाइट्स में ऐसा देखा जाता है। उन्होंने खास तौर पर पैरेंट्स से अपील की कि वे बच्चों को संभालें या उनके फैलाए कचरे को साफ करें।

उनके अनुसार, कुछ अभिभावक बच्चों को व्यस्त रखने के नाम पर उन्हें कचरा फैलाने देते हैं, जो न सिर्फ अन्य यात्रियों को परेशान करता है, बल्कि केबिन क्रू की मेहनत को भी बढ़ा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या केवल बच्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई वयस्क भी ऐसा ही व्यवहार करते हैं।

लोगों को साफ-सफाई की जिम्मेदारी समझनी चाहिए

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सिविक सेंस को लेकर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने ब्लॉगर का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को साफ-सफाई की जिम्मेदारी समझनी चाहिए, जबकि कुछ ने इसे सामान्यीकरण करार देते हुए पूरे देश पर आरोप लगाने को गलत बताया।

एक यूजर ने लिखा कि लोगों को इस बात की आदत हो गई है कि कोई और उनका कचरा साफ कर देगा। वहीं, कुछ ने इसे अभिभावकों की जिम्मेदारी की कमी बताया। यह वीडियो अब लोगों को अपने व्यवहार पर सोचने के लिए मजबूर कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com