Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोको पायलट ने इंजन पर बने तिरंगे को किया साफ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली देशभक्ति

Loco Pilot Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ट्रेन इंजन पर बने तिरंगे को साफ करता नजर आ रहा है। यूजर्स इसे सच्ची देशभक्ति का उदाहरण बता रहे हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 08, 2026 | 10:50 AM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Train Engine Indian Flag Video : सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ट्रेन के इंजन पर बने तिरंगे को बड़े सम्मान और लगन से साफ करता नजर आ रहा है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज हर नागरिक के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

ऐसे में जब कोई व्यक्ति अपनी ड्यूटी के साथ-साथ तिरंगे के सम्मान का भी ध्यान रखता है, तो वह लोगों के दिलों को छू जाता है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

एक लोको पायलट ट्रेन के आगे लगे झंडे को साफ कर रहा है, यह सिर्फ ड्यूटी नहीं बल्कि सच्ची देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है 🇮🇳 pic.twitter.com/knQHaZgz78 — Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) May 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

महिला विधायक ने जोड़े हाथ, फिर भी पीछे नहीं हटे कांग्रेस नेता! चेरियन फिलिप का शर्मनाक बर्ताव हुआ वायरल- VIDEO

ट्रेन में TTE पर कैश लेने का आरोप, पैसेंजर ने जनरल बोगी में वीडियो बनाकर किया वायरल

क्रेन में बैठकर 180 फीट की ऊंचाई पर बनाई Reel, मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक का खौफनाक VIDEO वायरल

Pithoragarh Viral Video: पहाड़ी सड़क पर भिड़े दो हिमालयन भालू, कार सवार ने रिकॉर्ड किया रोमांचक नजारा

तिरंगे को साफ करते नजर आया लोको पायलट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन पर बना तिरंगा धूल और गंदगी से ढक गया था। इसे देखकर लोको पायलट खुद इंजन के ऊपर चढ़ जाता है। उसके हाथ में पानी और एक छोटा वाइपर नजर आता है, जिससे वह तिरंगे को ध्यानपूर्वक साफ करने लगता है।

वीडियो में साफ दिखता है कि वह पूरे मन से सिर्फ सफाई पर ध्यान दे रहा है। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह दृश्य रिकॉर्ड कर लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : महिला विधायक ने जोड़े हाथ, फिर भी पीछे नहीं हटे कांग्रेस नेता! चेरियन फिलिप का शर्मनाक बर्ताव हुआ वायरल- VIDEO

लोगों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने लोको पायलट को सच्चा देशभक्त बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि देशभक्ति सिर्फ भाषण देने से नहीं, बल्कि अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को सम्मान के साथ निभाने से होती है।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे वीडियो समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को प्रेरित करते हैं। Indian Railways से जुड़े इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि देशप्रेम सिर्फ बड़े मौकों पर नहीं, बल्कि रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में भी दिखाई देता है।

Loco pilot cleans indian flag on train engine viral video real patriotism social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 10:50 AM

Topics:  

  • Indian Flag
  • Instagram Reel
  • Loco pilots
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.