महिला विधायक ने जोड़े हाथ, फिर भी पीछे नहीं हटे कांग्रेस नेता! चेरियन फिलिप का शर्मनाक बर्ताव हुआ वायरल- VIDEO

Kerala Viral Video: केरल कांग्रेस मुख्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप ने महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुटा।
kerala cherian philip viral video social media
चेरियन फिलिप का वायरल वीडियो (सौजन्य-एक्स)
Updated on

Cherian Philip Viral Video: महिला चाहे ऑफिस वर्कर हो या फिर विधायक उन्हें अपनी जिंदगी में हर पल कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक वरिष्ठ नेता महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश करते देखा गया।

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक वरिष्ठ नेता चेरियन फिलिप ने बिना किसी अनुमति के नवनिर्वाचित विधायक बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश की। नेता ने महिला विधायक को इतना असहज कर दिया यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नवनिर्वाचित महिला विधायक सभी से मिल रही थी और हाथ मिला रही थी। ऐसे में नेता चेरियन फिलिप की इस हरकत ने उन्हें भी शर्मिंदा होने पर मजबूर कर दिया। इस घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहां मौजूद सभी पत्रकारों ने भी यह मंजर देखा और देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

दरअसल, वायरल वीडियो में बिंदु कृष्णा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। चेरियन फिलिप के पास जाने से पहले वे मीडिया के सदस्यों से मिली। शुरुआत में ऐसा लगा कि उन्होंने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया था। लेकिन, चेरियन फिलिप कथित तौर पर उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़े। जब बिंदु कृष्णा पीछे हटती हुई दिखीं, तो उन्हें एक बार फिर उन्हें गले लगाने की कोशिश करते देखा गया। इसके बाद बिंदु कृष्णा ने हाथ जोड़ लिए और आगे बढ़ गईं।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

इस घटना ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कहा कि चेरियन फिलिप इससे पहले भी कई महिला नेताओं के साथ इस तरह की हरकत कर चुके है। तो कुछ ने जबरन गले लगाने की कोशिश करने वाले पर हाथ उठाने की भी सलाह दी। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि यदि एक नेता महिला विधायक के साथ इस तरह की हरकत कर सकता है तो आम महिलाओं का क्या होगा।

फिलहाल, इस मामले में अभी तक किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह वीडियो ऑनलाइन लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं बटोर रहा है, और लोग सार्वजनिक बातचीत में अधिक संवेदनशीलता और पर्सनल स्पेस के प्रति सम्मान की मांग कर रहा हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com