ट्रेन में TTE पर कैश लेने का आरोप, पैसेंजर ने जनरल बोगी में वीडियो बनाकर किया वायरल

TTE Viral Video : ट्रेन के जनरल कोच में एक यात्री ने TTE पर बिना रसीद पैसे लेने का आरोप लगाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला वायरल होने के बाद रेलवे सेवा ने प्रतिक्रिया दी है।
A TTE was accused of taking cash without a receipt in a train coach, and Railways responded after the video went viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Train TTE Cash Case : ट्रेन के जनरल बोगी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री और TTE के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। यात्री का आरोप है कि TTE ने कुछ यात्रियों से ₹700 नकद लिए, लेकिन उन्हें कोई रसीद नहीं दी।

वीडियो में यात्री TTE से पूछता है कि अगर आगे कोई दूसरा अधिकारी पूछताछ करेगा तो यात्रियों को परेशानी होगी। इस दौरान कोच में मौजूद अन्य लोग भी पूरी घटना देखते नजर आते हैं।

TTE ने यात्रियों से ₹700 लिए लेकिन कोई रसीद नहीं दी

वीडियो में TTE अपनी सफाई देते हुए कहता है कि कुल किराया ₹1650 है और बाकी रकम देने पर रसीद दी जाएगी। यात्री लगातार सवाल उठाता है कि पहले ₹700 क्यों लिए गए और तुरंत रसीद क्यों नहीं दी गई।

बताया जा रहा है कि वीडियो के शुरुआती हिस्से में दोनों के बीच करीब 45 सेकंड तक बहस होती है। इसके बाद यात्री कथित रूप से TTE को पैसे लेते हुए भी रिकॉर्ड करता है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से शेयर होने लगी।

रेलवे सेवा ने कहा कि यह घटना चिंता का विषय है

इस वीडियो को X पर कई यूजर्स ने पोस्ट किया, जिसके बाद RailwaySeva ने भी प्रतिक्रिया दी। रेलवे सेवा ने कहा कि घटना चिंता का विषय है और जांच के लिए ट्रेन नंबर व अन्य जानकारी मांगी गई है।

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने TTE पर कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि बिना रसीद पैसे दिए ही क्यों गए। फिलहाल मामले की आधिकारिक जांच और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com