लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Ketan Agarwal Surprises Fiancee Siya Goyal: पुणे के लोहगढ़ किले में कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। इस बीच केतन और उसकी मंगेतर सिया का एक वीडियो सामने आया है।
- Written By: आकाश मसने
सिया गोयल का प्री बर्थडे सेलिब्रेट करता केतन अग्रवाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Siya Goyal Pre-Birthday Celebration Video: पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले ने पूरे महाराष्ट्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया अग्रवाल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच केतन और सिया का एक प्री बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो सामने आया है।
केतन अग्रवाल की मौत के मामले में हत्या की साजिश और जांच के तमाम पहलुओं के बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें केतन की सिया के प्रति मोहब्बत दिखाई दे रही। इस वीडियो में सिया खुशी देख कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता कि इस हंसते हुए चेहरे के पीछे एक खौफनाक साजिश चली रही थी।
क्या है केतन और सिया के वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि केतन, सिया का प्री बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहा है। वह उसे एक लग्जरी कार में पिक करता है। बड़े प्यार से उसके हाथों में फूल देता है और धीरे का कार का सनरूफ खोलता है जिसके शीशे पर मानो गुलाब की चादर बिछी है। इस सरप्राइज को देखकर सिया के खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और वह उसे गले लगा लेती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
अमरावती में खेत मजदूरों का कलेक्ट्रेट पर महाधरना, मनरेगा बहाल करने की मांग
नागपुर स्वच्छता मिशन: भारी मात्रा में कचरा निकालने वालों के लिए तकनीक प्रदर्शनी, महापौर ने की सहयोग की अपील
अमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
इसके बाद केतन उसे डेट पर ले जाता है जहां दोनों लाइव म्यूजिक पर डांस करते हैं। किसी भी लड़के लिए ये सब कुछ किसी परियों की कहानी से कम नहीं। लेकिन सिया ने इस प्रिंसेस ट्रीटमेंट का सिला ऐसा दिया कि केतन की जिंदगी ही छीन ली।
बिजनेसमैन केतन अग्रवाल ने अपनी मंगेतर सिया गोयल का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन इस तरह से किया। रिटर्न गिफ्ट में केतन को मौत मिली। सिया ने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी संग मिलकर अपने मंगेतर को 400 फुट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला।
📍पुणे, महाराष्ट्र https://t.co/DjHbYY2CR9 pic.twitter.com/i2osbuUlDE — Sachin Gupta (@Sachingupta) June 23, 2026
केतन ने सिया के जन्मदिन को लेकर बनाया था प्लान
यह तो बस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन था। केतन ने 19 जून को अपनी मंगेतर सिया गाेयल के जन्मदिन को और भी स्पेशल बनाना चाहता था। इसके लिए उसने प्लान भी बनाया था। लेकिन दूसरी ओर सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उसने केतन के लिए अलग ही जाल बिछा रखा था। 18 जून को सिया और केतन पुणे के लोहगढ़ किले पर गए थे। यहां सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को खाई में धक्का दे दिया और उसकी मौत को हादसा बता दिया।
यह भी पढ़ें:- भीषण गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की गलती… और बेनकाब हो गई कातिल मंगेतर! केतन अग्रवाल हत्याकांड का ऐसे खुला राज
बता दें कि केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी अगले महीने जयपुर में होनी थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी के लिए जयपुर के एक आलीशान पैलेस की बुकिंग की गई थी। वहीं, मेहमानों के आने-जाने की व्यवस्था के लिए दो चार्टर्ड विमान भी बुक थे। लेकिन केतन की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।
