घर में घुसकर शख्स पर टूट पड़ा शेर, जान बचाने के लिए सहलाता रहा पीड़ित; LIVE VIDEO वायरल
Lion Attack Viral Video : गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना तालुका के गरजिया गांव में एक शेर ने मवेशी पालक पर हमला कर दिया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Gujarat Lion Attack : गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना तालुका स्थित गरजिया गांव में सोमवार सुबह एक शेर के हमले का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर मवेशी पालक को जमीन पर दबोचे हुए दिखाई देता है।
आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए शोर मचाते हैं और शेर को भगाने के लिए पत्थर भी फेंकते हैं। घायल व्यक्ति को तुरंत पालिताना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और शेर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुजरात-भावनगर जिले के पालिताना के गरजीया गांव में शेर का पशुपालक पर हमला गरजीया गांव के सीम (खेत) विस्तार में स्थित पशुपालक के घर के पास शेर ने यह#viralvídeo #virałpost #gujarat #GujratNews pic.twitter.com/eXnZERHe2B — satish yadav (@Satishy1977) July 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एक बाइक पर 9 सवारी! वायरल VIDEO देखकर लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- ‘पूरी फुटबॉल टीम लेकर निकला है’
1300°C की आग में भी नहीं जला केला? वायरल एक्सपेरिमेंट ने लोगों को किया हैरान
बारिश से लबालब ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत, पानी चीरती ट्रेन का VIDEO देख लोग बोले- ‘फिल्मी सीन लग रहा’
ट्रक पलटा तो मदद की बजाय आम लूटने लगे लोग, वायरल VIDEO देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
गांव में एक शेर ने मवेशी पालक पर किया हमला
जानकारी के अनुसार, गरजिया गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले कालूभाई बोगाभाई गामरा सोमवार सुबह अपने घर पर थे, तभी शेर ने उन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर ने उनके पैर को अपने पंजों में जकड़ रखा है।
अपनी जान बचाने के लिए घायल व्यक्ति शेर को सहलाने की कोशिश करता है, जबकि आसपास मौजूद ग्रामीण लगातार चिल्लाते हुए उसे बचाने का प्रयास करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बारिश से लबालब ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत, पानी चीरती ट्रेन का VIDEO देख लोग बोले- ‘फिल्मी सीन लग रहा’
जान बचाने के लिए शेर को सहलाता रहा पीड़ित
वायरल वीडियो में घायल के शरीर से खून बहता भी दिखाई देता है। ग्रामीणों ने किसी तरह शेर का ध्यान भटकाया और घायल को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद स्थानीय वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गांव के आसपास शेरों की आवाजाही हो रही है और इसकी जानकारी कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।
उनका कहना है कि गांव और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शेरों को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजा जाना चाहिए। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और गांव में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
