एक बाइक पर 9 सवारी! वायरल VIDEO देखकर लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- ‘पूरी फुटबॉल टीम लेकर निकला है’
9 People on Bike : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर 9 लोग सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल उठा रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Viral Bike Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। आमतौर पर बाइक पर दो लोगों के बैठने की अनुमति होती है, जबकि कई बार लोग नियम तोड़कर तीन सवारी भी कर लेते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में जो नजारा दिखाई देता है, वह इससे कहीं आगे है।
वीडियो में एक ही बाइक पर कुल 9 लोग सवार नजर आते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस अनोखे दृश्य ने इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
Bro’s building his own football team. pic.twitter.com/49WhsUbcJE — axhiiiiii (@Abhishek88548) July 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
1300°C की आग में भी नहीं जला केला? वायरल एक्सपेरिमेंट ने लोगों को किया हैरान
घर में घुसकर शख्स पर टूट पड़ा शेर, जान बचाने के लिए सहलाता रहा पीड़ित; LIVE VIDEO वायरल
बारिश से लबालब ट्रैक पर दौड़ी वंदे भारत, पानी चीरती ट्रेन का VIDEO देख लोग बोले- ‘फिल्मी सीन लग रहा’
ट्रक पलटा तो मदद की बजाय आम लूटने लगे लोग, वायरल VIDEO देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
एक बाइक पर 9 लोग सवार, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक चला रहा शख्स सबसे आगे, लगभग पेट्रोल टैंक के ऊपर और हैंडल के बेहद करीब बैठा है। उसके पीछे एक महिला बैठी हुई है और दोनों के बीच दो छोटे बच्चे बैठे हैं। हैरानी की बात यह है कि बाइक पर बैठे लोग अपनी गोद और दोनों तरफ कुल पांच अन्य बच्चों को भी संभाले हुए दिखाई देते हैं।
इस तरह एक ही बाइक पर कुल नौ लोग सफर करते नजर आते हैं। वीडियो देखकर साफ समझा जा सकता है कि यह यात्रा बेहद जोखिम भरी है और जरा-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : 1300°C की आग में भी नहीं जला केला? वायरल एक्सपेरिमेंट ने लोगों को किया हैरान
लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर उठाए सवाल
यह वायरल वीडियो एक्स पर @Abhishek88548 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “भाई अपनी फुटबॉल टीम बना रहा है।” इसके बाद कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस क्लिप को शेयर किया, जिससे यह तेजी से वायरल हो गई। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “Crazy!” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है ये सभी एक ही जन्म के हैं।” हालांकि कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताते हुए कहा कि सड़क पर इस तरह का सफर न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सभी की जान को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है।
