फ्लाइट में छोटे बच्चे के साथ सफर कर रहे पिता ने यात्रियों से मांगा धैर्य, दिल जीतने वाला वीडियो वायरल

Father Toddler Flight Video : फ्लाइट में टॉडलर के साथ सफर कर रहे एक पिता ने यात्रियों से पहले ही माफी और धैर्य की अपील की। उनका यह शालीन अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का दिल जीत लिया।
A father politely asked passengers to be patient with his toddler during a flight, and the gesture went viral online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Parenting Gesture Flight Video : फ्लाइट में सफर करते समय छोटे बच्चों के साथ यात्रा करना कई बार माता-पिता के लिए चुनौती भरा हो सकता है। ऐसे ही एक पिता का व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

वायरल वीडियो में एक पिता फ्लाइट उड़ान भरने से पहले अपने आसपास बैठे यात्रियों से विनम्रता से बात करते दिखाई देते हैं और उनसे धैर्य रखने की अपील करते हैं। उनका यह जिम्मेदार और संवेदनशील अंदाज इंटरनेट पर खूब सराहा जा रहा है।

फ्लाइट में छोटे बच्चे के साथ सफर कर रहे पिता का वीडियो वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डॉ. रोहित चौधरी (Dr. Rohit Choudhary) द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो में वह फ्लाइट के अंदर खड़े होकर आसपास बैठे यात्रियों से बात करते नजर आते हैं। वह बताते हैं कि वह अपने छोटे बच्चे यानी टॉडलर के साथ यात्रा कर रहे हैं और करीब पांच घंटे की फ्लाइट के दौरान बच्चा कभी-कभी बेचैन हो सकता है।

वह यात्रियों से कहते हैं कि उनका बच्चा पहले भी फ्लाइट में सफर कर चुका है और आमतौर पर ठीक रहता है, लेकिन कभी-कभी छोटे बच्चे बिना किसी वजह के रो सकते हैं या परेशान हो सकते हैं।

यूजर्स ने पिता के व्यवहार को जिम्मेदार और सराहनीय बताया

इसके बाद पिता विनम्रता से यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि अगर बच्चा फ्लाइट के दौरान रोने लगे या शोर करे तो वे नाराज न हों और थोड़ा धैर्य रखें। वह यह भी कहते हैं कि जिन लोगों के बच्चे नहीं होते, उनके लिए यह समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि छोटे बच्चे अचानक क्यों बेचैन हो जाते हैं।

वीडियो के अंत में वह यात्रियों से यह भी कहते हैं कि अगर ऐसा हो तो कृपया उन्हें या बच्चे को कोसें नहीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और कई यूजर्स ने पिता के इस व्यवहार को जिम्मेदार और सराहनीय बताया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com