-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Vs Bangladesh Odi Series 2026 Shahid Afridi Criticizes Selection Committee After Defeat
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान में जमकर हो रहा बवाल, पूर्व दिग्गज ने PCB को ठहराया जिम्मेदार
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए 3 मैचों की ODI सीरीज 2-1 से जीत ली। इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश की सरजमीं पर शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Shahid Afridi on Pakistan Cricket Board: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में 2-1 की हार ने टीम की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी पर कड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि टीम में बदलाव की जरूरत जरूर है, लेकिन असली सर्जरी खिलाड़ियों में नहीं बल्कि चयन प्रक्रिया में होनी चाहिए।
अफरीदी ने सिलेक्शन कमेटी पर उठाए सवाल
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम का प्रदर्शन सभी ने देखा और उसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज में भी पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। अफरीदी ने कहा कि ऐसे हालात में सिलेक्शन कमेटी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कमेटी में शामिल सभी लोगों ने काफी क्रिकेट खेला है, लेकिन इसके बावजूद यह तय नहीं हो पा रहा है कि किस फॉर्मेट के लिए किस खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
युवा खिलाड़ियों को जल्दबाजी में मिल रहा मौका
शाहिद अफरीदी ने यह भी कहा कि बदलाव के नाम पर टीम में जरूरत से ज्यादा प्रयोग किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, कई ऐसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है जिन्होंने घरेलू स्तर पर बहुत कम मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का घरेलू क्रिकेट अभी इतना मजबूत नहीं है कि वहां से लगातार ऐसे खिलाड़ी निकल सकें जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तुरंत अच्छा प्रदर्शन कर सकें। ऐसे में जल्दबाजी में खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Commonwealth Games 2026 में तिरंगा लहराने के बाद पैरा खिलाड़ियों का नया मिशन, अब एशियन गेम्स पर नजर
अनुभवी खिलाड़ियों की अनदेखी पर जताई चिंता
पूर्व कप्तान ने टीम से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किए जाने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ अनुभवी खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अफरीदी के अनुसार, भले ही कुछ सीनियर खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में उतना प्रभावी नहीं रहे हों, लेकिन वनडे में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर करना सही फैसला नहीं था।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कैंप में भरा जोश, IPL 2026 से पहले सुपर फिट नजर आ रहे हैं ‘हिटमैन’- VIDEO
बांग्लादेश ने सीरीज में दर्ज की जीत
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीसरा और निर्णायक ODI मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 279 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की ODI सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
Pakistan vs bangladesh odi series 2026 shahid afridi criticizes selection committee after defeat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
Aug 04, 2026 | 07:21 PMMP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
Aug 04, 2026 | 07:13 PMशेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
Aug 04, 2026 | 07:12 PMईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
Aug 04, 2026 | 07:11 PM117 दिन के संघर्ष के बाद समग्र शिक्षा के संविदा कर्मचारियों की बड़ी जीत, समायोजन का शासनादेश जारी
Aug 04, 2026 | 07:03 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














