- Hindi News »
- Viral »
- Karnataka Farmer Protesting By Throwing Onions On Road Goes Viral
ऐसा क्या हुआ कि कर्नाटक के किसान ने सड़क पर फेंका प्याज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कर्नाटक में एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मंडी में बेचने गए प्याज को सड़क पर गिराकर लोटने लगा। वह प्याज के उचित दाम नहीं दिए जाने से नाराज था और विरोध प्रदर्शन कर रहा था।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

कर्नाटक में प्याज के साथ किसान के प्रदर्शन का वीडियो वायरल
विजयपुरा: किसान की असली पूंजी उसकी खेती होती है। भारत में किसानों की स्थिति छिपी नहीं है। यहां किसानों का एक बड़ा वर्ग है जो आज भी सिर्फ खेती पर ही निर्भर है। ऐसे में यदि उसे अपनी उपज का आशा के अनुरूप मूल्य नहीं मिलता है तो उसके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। कर्नाटक के एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मंडी में प्याज का उचित मूल्य नहीं मिलने पर इतना निराश हो गया उसे सड़क पर गिरा दिया और खुद भी वहीं लेट गया।
कर्नाटक के विजयपुरा जिले में किसान मंडी में प्याज बेचने के लिए गया था। उसे उम्मीद थी कि इस बार उसके प्याज अच्छे दाम में बिकेंगे तो परिवार का गुजारा आराम से हो जाएगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। प्याज के दाम की उसे जो कीमत मिली उससे वह इतना हताश और दुखी हो गया कि मंडी के पास ही सड़क पर एक बोरा प्याज यूं ही गिरा दिया। वह मंडी में प्याज का उचित मूल्य न मिलने की बात कहकर वह विरोध प्रदर्शन करने लगा।
800 रुपये के बजाए मिले 200 रुपये क्विटल दाम
कर्नाटक के किसान बसवनबागेवाड़ी में प्याज की नीलामी के लिए पहुंचे थे। उनमें उम्मीद थी कि इस बार अच्छी क्वालिटी के प्याज हैं तो दाम भी बढ़िया मिलेंगे।किसानों का उम्मीद थी कि प्याज के इस बार प्रति क्विंटल 800 से 1,000 रुपये के दाम मिलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह अपना आपा खो बैठे। किसानों को जब पता चला कि 800 से 1000 रुपये तो दूर उन्हें प्याज के प्रति क्विंटल सिर्फ 200 रुपये दाम दिए जा रहे हैं तो उनसी आंखों में आंसू आ गए।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा; सड़क पर प्याज फेंककर जताया विरोध, 3000 रुपये के भाव की मांग
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा, 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
काठमांडू की सड़कों पर बवाल! राजशाही समर्थकों का नेपाल में प्रदर्शन…पूर्व गृहमंत्री हुए गिरफ्तार
सड़क पर फेंका प्याज और खुद भी लेट गए
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हताश किसान ने अपने प्याज के बोरे सड़क पर पलट दिए हैं। वह सड़क पर फेंकने के साथ खुद भी लेट गया है और उचित मूल्य न दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है। किसान के सड़क पर अपनी उपज गिराकर प्रदर्शन करने से उसकी लाचारी और मजबूरी का बरबस ही अंदाजा लगाया जा सकता है। किसान की मेहनत का उचित दाम नहीं मिलने पर उसके मन की पीड़ा साफ पता चल रही है।
पिछले दिनों भी किसान का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ
किसानों की व्यथा दिखाते कई वीडियो पिछले कुछ दिनों में वायरल हुए हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र का एक वीडियो सामने आया था, जहां किसान अपनी मूंगफली की फसल बेचने के लिए मंडी गया था, लेकिन अचानक से बारिश हो गई। उसके सामने ही फसल पानी में बह गई और वह बेबस की तरह देखता रह गया। वह अपने हाथों से फसल समेटने की कोशिश करता रहा लेकिन नाकाम रहा।
Karnataka farmer protesting by throwing onions on road goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दी 27 मई तक की मोहलत; अग्रिम जमानत निरस्त करने का है मामला
May 25, 2026 | 05:31 PMPM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
May 25, 2026 | 05:31 PMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:08 AMहरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
May 25, 2026 | 05:21 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह के बयानों का किया जा रहा क्रॉस वेरिफिकेशन; गिरिबाला सिंह से भी की गई पूछताछ
May 25, 2026 | 05:12 PMनीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
May 25, 2026 | 05:07 PMसुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
May 25, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














