- Hindi News »
- Viral »
- Kanpur Mahant Attacked Meat Eating Video Ignites Devotee Anger Public Beating
भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते VIDEO वायरल होने पर बवाल, भीड़ ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Kanpur News: कानपुर के रावतपुर स्थित भूतेश्वर मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू महाराज को मीट खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सरेआम पीटा गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

भूतेश्वर मंदिर के महंत का नॉनवेज खाते VIDEO वायरल होने पर बवाल
Kanpur Viral Video: यूपी के कानपुर में रावतपुर के भूतेश्वर मंदिर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंदिर के महंत, प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले गोलू पंडित का नॉनवेज खाते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा गया। लोगों का कहना था कि उन्हें मंदिर परिसर में रहने और महंत बनने का कोई हक नहीं होना चाहिए। इसके बाद देर रात जब गोलू पंडित मंदिर परिसर में नजर आए, तो लोग भड़क उठे और उन पर हमला कर दिया।
महंत की पिटाई
भीड़ ने गोलू पंडित को जमकर पीटा और कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोलू पंडित को भीड़ से निकालकर रावतपुर थाने ले गई। मारपीट में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। गोलू पंडित ने देर रात थाने में तहरीर दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
Haridwar Viral Video: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, लोगों ने किया विरोध
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
देखें VIDEO
वीडियो में दिख रहे कानपुर के भूतेश्वर मंदिर के महंत पूजा पाठ में पूरा दखल रखने वाले श्री प्रशांत गिरी जी महाराज उर्फ गोलू महाराज है। आरती समिति के प्रमुख के मीट खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें कई दिनों से तलाश रहे थे। आज जब यह सड़क पर दिखे तो उनके साथ लोगों ने जमकर मारपीट की। यूपी पुलिस ने महंत को भीड़ से निकाल कर उनकी जान बचाई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर नगर केशव पुरम भूतेश्वर मंदिर में आस्था के नाम पर खिलवाड़ कर मांस 🥩सेवन करने के महंत का के बाद एक बार फिर से नया मामला भूतेश्वर आज रामनवमी,रामलाल में एक शोभायात्रा के दौरान शराब के नशे में उत्पाद , पब्लिक का विरोध मारपीट कर पुलिस मौके पर @kanpurnagarpol @myogiadityanath pic.twitter.com/wXRBmBIBeP — sab par najar(तीसरी 👁️ आँख भक्त श्री भोलेनाथ) (@sharma_raj27178) March 8, 2026
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में वेज-नॉनवेज खाने पर छिड़ी बहस, चिकन को लेकर यात्री और लड़की के बीच हुआ विवाद, वीडियो वायरल
महंत का रहन-सहन
गोलू पंडित मंदिर परिसर में बने कमरे में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया था। यही वीडियो विवाद का मुख्य कारण बना। कानपुर के रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि गोलू पंडित को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Kanpur mahant attacked meat eating video ignites devotee anger public beating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका की दिग्गज ‘स्पिरिट एयरलाइंस’ डूबी: शनिवार से सभी उड़ानें बंद, ट्रंप प्रशासन के साथ डील हुई फेल
May 02, 2026 | 04:56 PMखेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
May 02, 2026 | 04:52 PMयोगी सरकार में होगा बड़ा बदलाव! दोनों डिप्टी CM दिल्ली रवाना, राज्य में सियासी हलचल तेज
May 02, 2026 | 04:50 PMअब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
May 02, 2026 | 04:45 PMशिरडी में गैस की कमी: साईं संस्थान चूल्हों पर बना रहा प्रसाद, रोज़ 40 हजार भक्तों के लिए जल रहें चूल्हें
May 02, 2026 | 04:39 PMMP News: घुवारा में मृत शिक्षक की जनगणना में लगाई ड्यूटी, प्रशासन पर उठे सवाल; बड़ामलहरा SDM ने झाड़ा पलड़ा
May 02, 2026 | 04:39 PMAmazon का भारत में बड़ा धमाका: 2800 करोड़ का निवेश, अब मुंबई समेत बड़े शहरों में होगी मिनटों में डिलीवरी
May 02, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












