Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना वकील कोर्ट पहुंचा बुजुर्ग…तो वायरल हो गए जज, 2 करोड़ लोगों ने देखा VIDEO

High Court Judge Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें हाई कोर्ट के जज जस्टिस विवेक अग्रवाल बिना वकील के कोर्ट पहुँचे एक बुजुर्ग को मुफ्त में वकील मुहैया कराते नज़र आ रहे हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 16, 2025 | 12:01 PM

वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Judge Viral Video: एक तरफ कुछ घटनाओं पर चर्चा करते हुए हम कहते हैं कि ‘दुनिया में अब इंसानियत नहीं रही’, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो यह तस्दीक करती हैं कि दुनिया में इंसानियत आज भी ज़िंदा है। यह दोनों ही स्थितियां एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह हैं। यहां इस बात का संदर्भ एक ऐसी ख़बर से है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

जी हां! यह दुनिया और समाज इंसानियत पर ही टिका है। इंसानियत ही है जिसकी वजह से हम बिना किसी रिश्ते के भी दूसरों से जुड़े रहते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंसानियत की सच्ची झलक दिखाई दे रही है।

क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?

वीडियो में हाई कोर्ट के जज जस्टिस विवेक अग्रवाल बिना वकील के कोर्ट पहुँचे एक बुजुर्ग को मुफ़्त में वकील मुहैया कराते नज़र आ रहे हैं। बुजुर्ग की मजबूरी को समझते हुए उन्होंने कोर्ट रूम में बैठे एक अनुभवी वकील को उनका केस सौंप दिया और उनसे कोर्ट को अपना पक्ष बताने को कहा। उन्होंने बुजुर्ग से किसी भी तरह की फ़ीस न लेने का भी आदेश दिया।

सम्बंधित ख़बरें

समझदार बंदर ने पानी पीकर बंद किया नल, पानी बचाने का दिया बड़ा संदेश

आरसीबी के जुनून में डूबा परिवार, बेटे का नाम ‘विराट’ रख किया अनोखा नामकरण समारोह

ऋषिकेश में गंगा की तेज धार में फंसे कुत्ते का रेस्क्यू, वीडियो देख भावुक हुए लोग

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 7 दिनों की मोहलत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला; मिली अग्रिम जमानत

जज की बुजुर्ग के प्रति दयालुता और मानवता का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। @naresh.bairwa343 नाम के एक यूज़र द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि कोर्ट रूम के अंदर जजों की एक बेंच बैठी है। अन्य वकील भी मौजूद हैं। तभी एक बुजुर्ग आते हैं। जज उस बुजुर्ग व्यक्ति से, जो अपने हाव-भाव से डरा हुआ और लाचार लग रहा था, वकील के बारे में पूछते हैं।

बुजुर्ग जवाब देता है कि उसके साथ कोई वकील नहीं है। वह थाने से सीधा कोर्ट आया है। ऐसे में, कुछ पूछताछ के बाद, जज एक वकील से उसका केस लड़ने के लिए कहते हैं। जज बुजुर्ग व्यक्ति से पूछते हैं कि क्या वह खुद वकील रखेगा या हाई कोर्ट उसे वकील दे, जिस पर बुजुर्ग व्यक्ति कहता है कि कोर्ट को ही उसे वकील दे देना चाहिए। ऐसे में जज उसके केस की ज़िम्मेदारी एक वकील को सौंप देते हैं और उसे फीस न लेने की हिदायत देते हैं।

यह भी पढ़ें: मौत बनकर आई CAR, सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया यह वीडियो खूब जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पोस्ट होने के बाद से इसे लगभग दो करोड़ लोग देख चुके हैं। वीडियो को 11 लाख 42 हजार से ज़्यादा यूज़र्स ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने जज की खूब तारीफ़ की है। उन्होंने जज की दयालुता के लिए उन्हें सलाम किया है।

Judge helps old man in high court video goes viral 2 crore views

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 12:01 PM

Topics:  

  • High Court
  • Social Media
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.