रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फीड किया खाली, फैंस बोले- क्या आने वाला है कुछ बड़ा?

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट और स्टोरीज हटा दी हैं, जिससे फैंस हैरान हैं। 6 जुलाई को अपने 40वें जन्मदिन से ठीक पहले किए गए इस डिजिटल क्लीन-अप से कई अटकलें तेज हो गई हैं।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फीड किया खाली, फैंस बोले- क्या आने वाला है कुछ बड़ा?
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फीड किया खाली
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम फीड पूरी तरह से साफ कर दिया है। अपने 40वें जन्मदिन से ठीक पहले रणवीर का ये डिजिटल क्लीन-अप फैंस के लिए चौंकाने वाला है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले रणवीर के इस कदम ने फैंस के बीच काफी हलचल और अटकलों को जन्म दे दिया है।

रणवीर सिंह के इंस्टाग्राम पर 47 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। एक्टर अक्सर अपनी फिल्मों, फैशन लुक्स और पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल एकदम खाली हो गया है। न कोई पोस्ट, न कोई स्टोरी, हर चीज गायब है। इससे पहले उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया, इसलिए फैंस हैरान भी हैं और उत्साहित भी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फीड किया खाली, फैंस बोले- क्या आने वाला है कुछ बड़ा?

इस अचानक आए बदलाव को लेकर कई तरह की थ्योरीज सामने आ रही हैं। कुछ फैंस का मानना है कि ये रणवीर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा हो सकता है। तो कुछ लोगों का कहना है कि रणवीर कोई बड़ा पर्सनल या प्रोफेशनल एनाउंसमेंट करने वाले हैं। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि ये रणवीर का सोशल मीडिया डिटॉक्स है, जो कि ट्रेंड बनता जा रहा है।

रणवीर इस समय अपनी अगली फिल्म धुरंधर की शूटिंग में व्यस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में वो एक बेहद इंटेंस और ट्रांसफॉर्मड अवतार में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान लीक हुईं कुछ तस्वीरें और बीटीएस वीडियोज़ ने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। और अब उनके इस क्लीन स्लेट मूव ने सस्पेंस को और गहरा कर दिया है।

रणवीर सिंह का ये डिजिटल बदलाव महज एक बर्थडे सरप्राइज हो सकता है, या फिर आने वाली किसी बड़ी फिल्म, ब्रांड या निजी फैसले का हिस्सा। जो भी हो, इतना तय है कि रणवीर अपने फैंस को एक बार फिर चौंकाने के लिए तैयार हैं। अब सभी की निगाहें 6 जुलाई पर टिक गई हैं, रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन पर, जब शायद इस रहस्य से पर्दा उठेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com