राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Afzal Ansari Statement: राम मंदिर चढ़ावे में घोटाले को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी भड़के। योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बड़े चोरों को बचाने की हो रही है कोशिश।
- Written By: अमन मौर्या
Ram Mandir Controversy: गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी मऊ में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अयोध्या के भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। अफजाल अंसारी ने सरकार पर आरोप लगाया कि मंदिर में सोने-चांदी और पैसे के रूप में आए हजारों करोड़ रुपये के चढ़ावे में बड़ी गड़बड़ी हुई है, इसमें बड़े लोगों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और विदेशी नीति की विफलताओं पर भी सरकार पर निशाना साधा। संबोधन के दौरान अफजाल ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर भी सरकार पर सवाल उठाए।