टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Flipkart Delivery Agent Arrest: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक खौफनाक खबर सामने आई। बेंगलुरु में एक डिलीवरी एजेंट ने टॉयलेट के बहाने महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ की।
- Written By: प्रिया जैस
महिला की शिकायत पर आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामथ गिरफ्तार (सौजन्य-एक्स)
Bengaluru Flipkart Delivery Agent Crime: बेंगलुरु से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि एक डिलीवरी एजेंट बाथरूम का इस्तेमाल करने के बहाने से जबरदस्ती घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए दी। महिला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर रोते हुए बताया कि एक डिलीवरी एजेंट एक पार्सल देने उनके घर आया था।
उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए पूछा तो महिला ने उसे साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह जबरदस्ती घर के अंदर घुस आया। महिला ने अपनी पोस्ट में बताया कि उसने कहा था कि वह अजनबियों को घर के अंदर नहीं आने देती। अगर यकीन न हो तो पड़ोस में रहने वाले पुरुषों से पूछ ले। मना करने के बावजूद उसने चप्पल उतारी और घर के अंदर घुस आया।
महिला ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
महिला ने आरोप लगाया कि डिलीवरी एजेंस ने अपने प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाए, जिसके बाद मुझे सदमा-सा लगा और अपमानित महसूस हुआ। मुझे लगा कि मैं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हूं। महिला ने पोस्ट में बताया कि मैं बहुत डर गई थी। अपनी सुरक्षा के लिए मैंने अपने फोन का कैमरा चालू रखा। मेन गेट खुला रखा और वहीं खड़ी रही ताकि खतरा होने पर बाहर भाग सकूं।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Horrifying incident in Bengaluru: A Flipkart/Myntra delivery agent forced his way into a woman’s (@/nilofer_vlogs) flat against her clear refusals and exposed himself inside her home. This requires immediate action! @BlrCityPolice
(Re-uploading this after editing out the ✏️ flash… pic.twitter.com/730aVT2Bs4 — Daku Incel Singh (@nightbeatsdrop) July 11, 2026
महिला की यह पोस्ट देखते-ही-देखते वायरल हो गया। इस पर बेंगलुरु पुलिस ने भी संज्ञान लिया और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया। बेंगलुरु पुलिस, ने आरोपी डिलीवरी एजेंट की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी फ्लिपकार्ट का डिलीवरी एजेंट है।
पुलिस ने डिलीवरी एजेंट को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु के DCP व्हाइटफील्ड ने बताया, “फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट विजय मल्लिकार्जुन कामथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली निलोफर फातिमा की शिकायत के बाद मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उनकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत केस नंबर 345/2026 दर्ज किया है।”
Bengaluru, Karnataka | DCP White Field Bengaluru says, "A case has been registered at Marathahalli Police Station following a complaint by Niloufer Fatima alleging sexual harassment by a Flipkart delivery agent, identified as Vijay Mallikarjun Kamath. Based on her complaint,… pic.twitter.com/UoOONBEWEG — ANI (@ANI) July 12, 2026
बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है। यह घटना ऑनलाइन शॉपिंग और पार्सल डिलीवरी से जुड़ा एक बहुत गंभीर सवाल खड़ा करती है। सोशल मीडिया के आज के दौर में, डिलीवरी एजेंट पार्सल पहुंचाने के लिए लगभग हर घर में जाते हैं। ऐसे में, किसी डिलीवरी एजेंट का ऐसा व्यवहार सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा करता है।
