Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा

Vande Bharat Food Complaint : वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने कॉर्न फ्लेक्स के साथ दिए गए दूध की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। यात्री ने कहा कि दूध कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फट गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 11, 2026 | 10:44 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vande Bharat Milk Quality : वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के लिए जानी जाती है, लेकिन इस बार ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक यात्री ने दावा किया कि उसे नाश्ते में कॉर्न फ्लेक्स के साथ जो दूध दिया गया, वह मिलाते ही फट गया।

यात्री का आरोप है कि दूध की गुणवत्ता बेहद खराब थी और उसे देखकर यह पहचानना मुश्किल था कि वह वास्तव में दूध है या कोई अन्य पदार्थ। वीडियो के वायरल होने के बाद इस मामले ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। हालांकि, रेलवे ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच का भरोसा दिया है।

किराया प्रीमियम और दूध केमिकल जैसा? यूपी कांग्रेस प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी के साथ वंदे भारत में शर्मनाक वाकया! हज़रत निज़ामुद्दीन से झाँसी जाने वाली देश की प्रीमियम ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ (22470) में वीआईपी सर्विस के दावों की धज्जियां उड़ गई हैं। इस ट्रेन में सफर… pic.twitter.com/LTi3xeztSU — UP Congress (@INCUttarPradesh) July 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO

ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO

फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल

वंदे भारत में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

वीडियो साझा करने वाले यात्री ने अपनी पहचान एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम के रूप में बताई है। उन्होंने कहा कि वह ट्रेन संख्या 22470 से निजामुद्दीन से झांसी की यात्रा कर रहे थे और उनकी टिकट एग्जीक्यूटिव क्लास E2 कोच में थी। उनके अनुसार, नाश्ते के दौरान कॉर्न फ्लेक्स के साथ दिया गया दूध मिलाते ही असामान्य तरीके से फट गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर करीब चार मिनट का वीडियो पोस्ट कर भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी से सवाल पूछा कि क्या यात्रियों की सेहत के साथ समझौता किया जा रहा है।

उन्होंने रेल मंत्री से पूरे मामले की जांच कराने और ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने की मांग भी की। यात्री ने अपने पोस्ट में यात्रा की तारीख, पीएनआर और सीट नंबर भी साझा किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फट गया दूध

वीडियो में यात्री ऑनबोर्ड स्टाफ से भी नाराजगी जताते हुए कहता है कि यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस मामले पर उत्तर मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया के माध्यम से आईआरसीटीसी को शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करने और मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

कुछ यूजर्स ने खाद्य सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की मांग की। फिलहाल रेलवे की ओर से जांच का आश्वासन दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही दूध की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Vande bharat express passenger alleges chemical milk with cornflakes railway responds irctc quality check

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 10:44 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.