-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwaranand Viral Video Islam Golband Statement Controversy
‘इस्लाम धर्म नहीं, गोलबंदी है…’ शंकराचार्य के बयान पर मचा बवाल; यमराज और जन्नत का दिया तर्क: VIDEO
- Written By: सौरभ शर्मा
Jagadguru shankaracharya अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह हिंदू धर्म और इस्लाम के बीच के अंतर बता रहे। अपने बयान में, वह सनातन धर्म और इस्लामी परंपराओं की तुलना करते हैं।

जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बयान पर मचा बवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Jagadguru Shankaracharya Viral Video on Islam Religion Remark: सोशल मीडिया पर इस समय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने हिंदू और मुस्लिम धर्म की तुलना करते हुए एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने खुले मंच से इस्लाम को एक ‘गोलबंद’ धर्म बताया है। उनके इस बयान ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
शंकराचार्य ने अपने संबोधन में साफ कहा कि कोई मुसलमान भाई उनकी बात का बुरा न माने, वे सिर्फ सच्चाई बता रहे हैं। उनके अनुसार, इस्लाम में एक तरह की गोलबंदी है। इसका मतलब है कि अगर आप उनकी जमात में शामिल हो गए, तो सब ठीक है। उन्होंने कहा कि इस्लाम की मान्यता है कि जो कलमा पढ़ेगा, कयामत के दिन मोहम्मद साहब उसकी सिफारिश करके उसे जन्नत भेज देंगे, चाहे उसने जिंदगी भर कुछ भी किया हो। वहीं, जिसने कलमा नहीं पढ़ा, चाहे वह कितना भी ईमानदार या बड़ा सन्यासी क्यों न हो, उसे दोजख की आग में डाल दिया जाएगा।
इस्लाम और सनातन धर्म में क्या अंतर है? ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरुशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।#Viral #ViralVideo pic.twitter.com/DvJDXUaE5l — Sourabh Sharma (@SourabhPaliya) December 17, 2025
यमराज न अपना देखते हैं न पराया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सनातन धर्म के न्याय की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां यमराज यह नहीं देखते कि सामने वाला अपना है या पराया। वे सिर्फ व्यक्ति का आचरण देखते हैं। अगर किसी मुस्लिम ने भी अच्छे कर्म किए हैं, तो यमराज उसे स्वर्ग देंगे और आदर देंगे। लेकिन अगर आचरण बुरा है, तो चाहे कितना भी कलमा पढ़ा हो, उसे नरक भोगना पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सनातन धर्म न्याय पर चलता है, जबकि वहां सिर्फ ‘हमारा पढ़ लो तो सब ठीक’ वाली नीति चलती है। वीडियो में वे जन्नत और यमराज के न्याय के सिद्धांत पर बात करते नजर आ रहे हैं, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
यह भी पढ़ें: परिवार से लड़कर विदेश भागे राहुल गांधी? कांग्रेस में फिर अंतर्कलह! बहन प्रियंका से विवाद का दावा
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
यूजर्स ने कहा- अपना धर्म अपने पास रखें
यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम हैंडल ‘श्री ज्योतिर्मठ’ पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। जहां कई लोग शंकराचार्य की बातों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं मुस्लिम यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि बाबा जी आपने हमारे धर्म को ठीक से समझा नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप अपना धर्म अपने पास रखिए और हम अपना धर्म अपने पास रखते हैं। हम अपने खुदा में खुश हैं।
Jagadguru shankaracharya avimukteshwaranand viral video islam golband statement controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














