लंदन में भारतीय युवक बना फरिश्ता! खिड़की से गिर रही 3 साल की बच्ची को हवा में लपककर बचाई जान
Indian Man Toddler Catch Rescue : लंदन में एक भारतीय युवक ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से 3 साल की बच्ची की जान बचा ली। खिड़की की मुंडेर से लटक रही बच्ची जैसे ही नीचे गिरी युवक ने हवा में ही पकड़ लिया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Toddler Viral Rescue Video : लंदन में एक भारतीय युवक की बहादुरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला इलफोर्ड इलाके का है, जहां एक तीन साल की बच्ची एक फ्लैट की खिड़की के बाहर बनी संकरी मुंडेर पर फंस गई थी। बच्ची कई फीट ऊंचाई पर लटकी हुई थी और खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी।
नीचे खड़े लोग डर के मारे चीख रहे थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी भी बच्ची तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पा रहा था। तभी पास में रहने वाले भारतीय मूल के युवक Mohamed Jesil ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर मदद का फैसला किया।
बच्चा खिड़की के किनारे से लटक रहा था और भीड़ डर के मारे देख रही थी, सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाया !! pic.twitter.com/huBN9liD4s — MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बुजुर्ग महिला से खरीदे पेन, फिर जेब के सारे पैसे दे गया अमेरिकी युवक; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
भारत की सड़कों पर दिखे ऐसे नजारे कि विदेशी महिला भी रह गई दंग, बोली- ये सिर्फ इंडिया में ही संभव है!
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
लंदन में भारतीय युवक ने खिड़की से गिरती हुई बच्ची को पकड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद जेसिल एक रेस्तरां मैनेजर हैं और पांच महीने के जुड़वा बच्चों के पिता भी हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने बच्ची को खतरे में देखा, वह तुरंत घर से बाहर दौड़ पड़े। जेसिल और पुलिसकर्मी बच्ची के ठीक नीचे खड़े हो गए।
तभी बच्ची की पकड़ छूट गई और वह नीचे गिरने लगी। जेसिल ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही पकड़ लिया, जबकि पुलिसकर्मी ने उन्हें संभालने में मदद की। बच्ची सुरक्षित बच गई और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों की सराहना की।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली में बुजुर्ग महिला से खरीदे पेन, फिर जेब के सारे पैसे दे गया अमेरिकी युवक; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
युवक ने कहा- क्रिकेट खेलने के अनुभव से बच्ची को कैच किया
जेसिल ने बाद में बताया कि उन्होंने भारत में काफी क्रिकेट खेला है और शायद इसी वजह से उनकी कैच पकड़ने की क्षमता इस मुश्किल समय में काम आई। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में सिर्फ बच्ची को बचाने का विचार था। बच्ची के पिता ने भी जेसिल और पुलिसकर्मी को “असली हीरो” बताया और उनकी जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।
अच्छी बात यह रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में साहस, फुर्ती और इंसानियत किसी की जिंदगी बचा सकती है।
