भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल
National Anthem Respect : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान खाना बनाती महिला का सम्मान दिखाता वीडियो वायरल हो गया। इसे सच्ची देशभक्ति की मिसाल बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
ICC Men’s T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास माना जाता है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होता है, लेकिन दर्शकों के दिलों में भी भावनाएं चरम पर होती हैं।
ऐसा ही एक भावुक पल तब देखने को मिला जब मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजा। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलग ही वजह से चर्चा में आ गया।
Woman pauses cooking mid-stir, stands tall, and salutes the national anthem before India-Pakistan match. Pure respect. 🇮🇳🙏#JaiHind #INDvsPAK #NationalAnthem pic.twitter.com/RLZtAp96gz — ಸನಾತನ (सनातन) (@sanatan_kannada) February 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
किचन में खाना बना रही महिला राष्ट्रगान सुन रुकीं
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी रसोई में खाना बना रही होती है। जैसे ही टीवी पर भारत का राष्ट्रगान बजना शुरू होता है, वह तुरंत अपना काम रोक देती है। वह सावधान की मुद्रा में खड़ी होकर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान सुनती है।
खास बात यह है कि उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि परिवार का कोई सदस्य उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह पल पूरी तरह स्वाभाविक और दिल से किया गया सम्मान था, जिसमें कोई दिखावा नजर नहीं आता।
ये खबर भी पढ़ें : थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
महिला की देशभक्ति की भावना की जमकर तारीफ
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने महिला की देशभक्ति की भावना की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यों में दिखती है। कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि जब महिला राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी हो गई, तो वीडियो बना रहा व्यक्ति क्यों नहीं रुका।
वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस छोटे से वीडियो ने एक बार फिर याद दिलाया कि सच्ची भावना बिना किसी दिखावे के भी लोगों के दिलों तक पहुंच जाती है।
