जब गांव में पहली बार पहुंची रोडवेज बस, रिबन काटकर हुआ स्वागत; भावुक कर देगा हिमाचल का यह वीडियो
Himachal Village Bus Video : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तुमन गांव में पहली बार रोडवेज बस पहुंची। गांव वालों ने रिबन काटकर, तालियां बजाकर और फूल बरसाकर बस का ऐसा स्वागत किया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
First Roadways Bus Village : भारत के कई शहर और गांव आज आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुके हैं, जहां सड़क, बिजली, पानी और परिवहन जैसी सुविधाएं आम बात हैं। लेकिन आज भी देश के कुछ गांव ऐसे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का इंतजार लोगों को सालों तक करना पड़ता है।
ऐसा ही एक गांव हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की करसोग तहसील में स्थित तुमन गांव है, जहां पहली बार रोडवेज बस पहुंची। बस के गांव में पहुंचते ही जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गांव वालों की खुशी साफ देखी जा सकती है, मानो किसी बड़े त्योहार का जश्न मनाया जा रहा हो।
गांव में पहली बार बस पहुंचने की खुशी हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के करसोग तहसील
के तुमन गांव में पहली बार पहुंची बस मोदी ने क्या किया बोलने वाले आंखे खोलकर देखे pic.twitter.com/vGFOGKNPH3 — Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) January 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Abhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े
चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
हिमाचल के एक गांव में पहली बार पहुंची बस, तो खुशी से झूम उठे लोग
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमाचल रोडवेज की बस जैसे ही गांव की सड़क पर पहुंचती है, लोग तालियां बजाने लगते हैं और फूल बरसाकर उसका स्वागत करते हैं। कई लोग घरों की छतों पर खड़े होकर इस ऐतिहासिक पल को देख रहे होते हैं। इतना ही नहीं, गांव वालों ने सड़क पर रिबन बांधकर बाकायदा रिबन कटिंग की तैयारी भी की थी।
बस को आगे बढ़ने से पहले रिबन काटा गया, जो इस बात का प्रतीक था कि गांव के लिए यह सिर्फ एक बस नहीं, बल्कि विकास और सुविधा की शुरुआत है। बताया जा रहा है कि गांव वालों ने लंबे समय से रोडवेज बस की मांग की थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : अदरक पर केचप, चाय में केला… मुंबई लोकल में व्लॉगर के फूड एक्सपेरिमेंट के वायरल Video ने मचाया तहलका
आज इस गांव में सच में त्योहार जैसा माहौल है
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @TheBahubali_IND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स गांव वालों की सादगी और खुशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतनी छोटी चीज भी किसी के लिए कितनी बड़ी खुशी बन सकती है।”
वहीं दूसरे ने कहा, “आज इस गांव में सच में त्योहार जैसा माहौल है।” कई लोगों ने इसे ग्रामीण भारत में बदलते हालात और विकास की खूबसूरत तस्वीर बताया। यह वीडियो न सिर्फ भावुक करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बुनियादी सुविधाएं किसी की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
