Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Train Accident Viral Video : तमिलनाडु के सिरकाझी के पास एक रेलवे गेटमैन ने अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर खड़े युवक को तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 09, 2026 | 06:59 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Railway Gatekeeper Viral Video : तमिलनाडु के सिरकाझी के पास एक रेलवे गेटमैन की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा होता है, जबकि उसी समय तेज रफ्तार ट्रेन उसकी ओर बढ़ रही होती है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद गेटमैन की नजर जैसे ही युवक पर पड़ती है, वह बिना एक पल गंवाए उसकी ओर दौड़ पड़ता है।

ट्रेन बेहद करीब पहुंच चुकी होती है, लेकिन गेटमैन सही समय पर युवक को पकड़कर ट्रैक से बाहर खींच लेता है। कुछ ही सेकंड बाद ट्रेन वहां से तेज गति से गुजर जाती है। अगर थोड़ी भी देर हो जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

INCREDIBLE Presence of Mind 🫡 A railway gatekeeper risked his Life to save a man crossing the Railway Line JUST SECONDS before a speeding train passed near SirKazhi in Tamil Nadu 😱🫡 pic.twitter.com/Z4f9DrvnCO — Rosy (@rose_k01) July 9, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Abhijeet Dipke Viral Video: ‘सर, सर, सर…’ पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दिखे अभिजीत दीपके, हाथ-पैर पकड़े

चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

चलती ट्रेन का फर्स्ट एसी बना ‘Honeymoon Suite’, वीडियो वायरल होते ही रेलवे का बड़ा एक्शन, टिकट चेकर सस्पेंड

Spider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है

तेज रफ्तार ट्रेन के सामने खड़े युवक की गेटमैन ने बचाई जान

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लाखों लोग गेटमैन की सूझबूझ और साहस की सराहना कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने लिखा कि उसने अपनी जान जोखिम में डालकर एक अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाई, जो किसी असली हीरो से कम नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसे कर्मचारियों को सरकार और रेलवे की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए, ताकि समाज में दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें : चलती कैब में बिना पूछे जलाई सिगरेट, ड्राइवर ने बीच रास्ते उतारे यात्री; वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

लोगों ने रेलवे गेटमैन की हिम्मत और ज्जबे को किया सलाम

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन गेटमैन ने बिना डरे तुरंत फैसला लिया और युवक की जान बचा ली। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी और मौत के बीच कई बार सिर्फ कुछ सेकंड का ही फर्क होता है और इस घटना ने इसे सच साबित कर दिया।

यह वायरल वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि रेलवे ट्रैक पर लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है और साथ ही यह भी कि समय पर लिया गया एक साहसी फैसला किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।

Railway gatekeeper saves man from speeding train on tracks near sirkazhi tamil nadu viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 06:59 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.