बाइक की टंकी पर लिटाई गर्लफ्रेंड और...! फिरोजाबाद से आया 'हाईवे रोमांस' का VIDEO

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मीरा चौराहा के पास हाईवे पर एक युवक और युवती बाइक चलाते हुए खुलेआम रोमांस करते नजर आए। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फिरोजाबाद से आया 'हाईवे रोमांस' का VIDEO
चलती बाइक पर रोमांस (सोर्स- वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

फिरोजाबाद: नेशनल हाईवे पर प्यार का नशा इस कदर छाया कि प्रेमी जोड़े ने सारी हदें ही दरकिनार कर दीं। घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मीरा चौराहा की है, जहां एक युवक और युवती बाइक चलाते हुए खुलेआम रोमांस करते नजर आए। दिनदहाड़े हाईवे पर चलती बाइक पर ऐसी हरकतें देख राहगीर हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह बाइक फिरोजाबाद से आगरा जा रही थी। बाइक सवार युगल इतने रोमांटिक मूड में थे कि उन्हें ट्रैफिक, खतरे या सार्वजनिक स्थान की मर्यादा की कोई परवाह नहीं थी। राहगीरों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक युगल चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आ रहा है। युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है और उसने अपनी बाहें फैला रखी हैं। ऐसा लग रहा है कि यह युगल किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गया है। उन्हें किसी बात की होश नहीं है। ऐसे में यह युगल हाईवे पर किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता था। यह युगल खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर रहा था।

हाईवे पर मौजूद एक अन्य बाइक सवार ने इस रोमांटिक कपल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि वीडियो बनाने वाला शख्स इस कपल को सही से गाड़ी चलाने और घर जाने की सलाह दे रहा है। लेकिन इस कपल को किसी की परवाह नहीं थी, इसलिए उन्होंने दो टूक जवाब दिया- अपने काम से काम रखो।

पिछले कुछ समय से सड़कों पर बाइक पर कपल्स के रोमांस करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी एक कपल ऐसी ही स्थिति में बाइक पर रोमांस करता हुआ नजर आया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने इनका 50 हजार रुपये से ज्यादा का चालान काटा था। लेकिन इतने भारी जुर्माने के बावजूद भी ये प्रेमी जोड़े बाज नहीं आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com