गुरुग्राम में दोस्तों की ‘ईगो क्लैश’, बीच सड़क पर SUV से एक-दूसरे को मारी टक्कर
Gurugram Road Rage Viral Video : गुरुग्राम में दो दोस्तों ने गुस्से में आकर अपनी SUV आपस में भिड़ा दी, वीडियो वायरल। कई लोग इसे ‘ईगो क्लैश’ बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
SUV Clash Viral Video : गुरूग्राम के धनवापुर गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने बीच सड़क पर अपनी-अपनी गाड़ियों से एक-दूसरे को टक्कर मारनी शुरू कर दी।
यह घटना न सिर्फ खतरनाक थी, बल्कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाली भी थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धूल भरी सड़क पर दोनों गाड़ियां आमने-सामने आकर बार-बार टकरा रही हैं।
Gurugram: Two friends in Dhanwapur village clashed in road rage, ramming their Mahindra Scorpio N SUVs after one allegedly drove on the wrong side. Video of the dusty brawl went viral. No injuries; families reached compromise, no police case filed pic.twitter.com/sSIsSEN1tx — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 5, 2026
सम्बंधित ख़बरें
MP में एक-एक बूंद के लिए संघर्ष: गहरी खाईं से पानी निकालती दिखीं बच्चियां; वीडियो देख लोग हुए भावुक
स्केटिंग करते हुए खाना सर्व करना पड़ा भारी, वेटर का वीडियो देखकर नहीं रुक रही लोगों की हंसी
विदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
दो दोस्तों में विवाद हुआ तो अपनी-अपनी कार से एक दूसरे को मारी टक्कर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शख्स एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोस्त थे। लेकिन किसी बात पर शुरू हुई बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।
वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियां महिंद्रा स्कॉरपियो बताई जा रही हैं, जिन्हें दोनों ड्राइवर गुस्से में बार-बार भिड़ा रहे थे। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़ें : नासिक में इंसानियत की मिसाल, सब्जी वाले का पलटा ठेला तो मदद को उमड़ी भीड़
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और मामला सुलझा लिया
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और किसी भी तरह की FIR दर्ज नहीं कराई गई। परिवारों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।
इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे ‘ईगो क्लैश’ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि गुस्से और अहंकार में लिया गया एक गलत फैसला कितना खतरनाक हो सकता है। यह वायरल वीडियो एक चेतावनी भी है कि सड़क पर गुस्सा दिखाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।
