कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
BMTC Karnataka News: जब कर्नाटक के परिवहन मंत्री बी. सुरेश को छुट्टे न होने पर कंडक्टर ने बस से उतारा। बेंगलुरु में बीएमटीसी (BMTC) बस के औचक निरीक्षण का हैरान करने वाला वीडियो।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Karnataka Transport Minister Byrathi Suresh: कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायरथी सुरेश को उस समय आम जनता की हकीकत का कड़वा सामना करना पड़ा जब वे बेंगलुरु में एक गुप्त निरीक्षण के लिए आम यात्री के वेश में बीएमटीसी (BMTC) बस में सवार हुए। चेहरे पर मास्क लगाकर सफर कर रहे मंत्री ने जब दो टिकटों के भुगतान के लिए सौ रुपये का नोट बढ़ाया, तो कंडक्टर ने खुले पैसे न होने का हवाला दिया।
कंडक्टर ने मंत्री को पहचान नहीं पाया और साफ शब्दों में कह दिया कि अगर छुट्टे पैसे नहीं हैं तो तुरंत बस से नीचे उतर जाओ। बिना अपनी असली पहचान बताए मंत्री चुपचाप बस से उतर गए। इस औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टाफ द्वारा स्टॉप पर गाड़ी न रोकने की लापरवाही देख एक ड्राइवर और कंडक्टर को तुरंत निलंबित भी किया। यह चौंकाने वाला मामला सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की पोल खोलता है और यह साबित करता है कि आम नागरिकों को रोजाना किस स्तर की परेशानियों से जूझना पड़ता है।