नासिक में इंसानियत की मिसाल, सब्जी वाले का पलटा ठेला तो मदद को उमड़ी भीड़

People Helping Vegetable Vendor : नासिक में ठेला पलटने पर अजनबियों ने मिलकर सब्जी वाले की मदद की, वीडियो वायरल। लाखों लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और इसे ‘असल भारत’ की तस्वीर बता रहे हैं।
Strangers in Nashik unite to help a struggling vendor.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Kindness Story : शहरों की तेज रफ्तार जिंदगी के बीच अक्सर यह कहा जाता है कि लोगों के पास रुककर किसी की मदद करने का समय नहीं होता। लेकिन नासीक से सामने आया एक वीडियो इस धारणा को गलत साबित करता है।

यहां एक सड़क पर हुई छोटी-सी घटना ने इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश की। मामला नवश्य गणपति चौक के पास का है, जहां एक दिहाड़ी सब्जी विक्रेता का ठेला अचानक पलट गया और उसकी सारी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।

सड़क पर पलटा सब्जी का ठेला, लोगों ने की मदद

दरअसल, ठेले पर लदे आलू-प्याज के साथ वह रोज की तरह गुजर रहा था, तभी सड़क पर मौजूद गड्ढे ने उसका संतुलन बिगाड़ दिया। कुछ ही सेकंड में उसकी दिनभर की कमाई सड़क पर बिखर गई। वह बेबस होकर अपनी मेहनत को यूं बर्बाद होते देख रहा था।

आमतौर पर ऐसे हालात में लोग अपनी-अपनी गाड़ियों को निकालने की जल्दी में लगे रहते हैं, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था। ट्रैफिक सिग्नल हरा होने के बावजूद गाड़ियां रुक गईं और लोग मदद के लिए आगे बढ़े।

लोगों ने वीडियो देख कहा- असल भारत की तस्वीर

टू-व्हीलर सवारों से लेकर राहगीरों तक, हर किसी ने बिना किसी स्वार्थ के उसकी मदद करनी शुरू कर दी। किसी ने ठेले का पहिया सीधा किया तो किसी ने सड़क पर बिखरी सब्जियों को समेटकर वापस रखा।

इस पूरे घटनाक्रम को इंस्टाग्राम पर यूजर Roshan ने शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लाखों लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं और इसे ‘असल भारत’ की तस्वीर बता रहे हैं। यह वायरल वीडियो साबित करता है कि आज भी समाज में करुणा और सहानुभूति जिंदा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com