शादी के मंडप में Free Fire! दूल्हा शादी के बीच मंडप में बैठकर खेलता रहा मोबाइल पर गैम; वीडियो वायरल
Groom Viral Video शादी के मंडप में बैठा एक दूल्हा रस्मों को नजरअंदाज कर मोबाइल पर Free Fire खेलने में इतना खो गया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Free Fire Wedding Viral : सोशल मीडिया पर आए दिन शादी–ब्याह से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर मजबूर भी कर दिया। यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है और इसमें दूल्हा शादी के मंडप में बैठकर अपनी ही दुनिया में खोया हुआ नजर आता है।
चारों तरफ रस्में चल रही हैं, रिश्तेदार मौजूद हैं, पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं, लेकिन दूल्हा इन सब से बेखबर अपने मोबाइल में Free Fire गेम खेलने में मग्न है। वीडियो देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे कि आखिर शादी जैसे महत्वपूर्ण मौके पर कोई गेम खेलने में इतना बिजी कैसे हो सकता है।
🆓 fire खेलेगा..
शादी में बैठा हैं 🆓 fire खेल रहा ओ भाई साहब,,…
बिहार वाले भी ना अलग level के होते है😂
शादी में कस्टम की तैयारी चल रही है 😂.. pic.twitter.com/mozlkVV96n — SHADAB ANWER (@SAnwer80633) December 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बच्ची ने सुनाई ‘ईश्वर और मूर्तिकार’ की प्रेरणादायक कहानी: 4 करोड़ लोगों ने देखा वायरल वीडियो
लग्जरी कार पर महिला ने चढ़ाया ट्रक: पार्किंग के दौरान हुई अजीब दुर्घटना का वीडियो वायरल
गर्मी से परेशान बंदरों का अनोखा जुगाड़: पानी की टंकी को बना लिया ‘स्विमिंग पूल’
ऑनलाइन ग्रोसरी में कम वजन का खेल? Zepto पर सब्जियां कम तौलने का वीडियो वायरल
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SAnwer80633 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया, जिसके साथ कैप्शन भी मजेदार था- “शादी में बैठा है, Fire खेल रहा… ओ भाई साहब… बिहार वाले भी ना, अलग ही लेवल के होते हैं।” वीडियो पोस्ट होते ही लोगों ने इसे ताबड़तोड़ शेयर करना शुरू कर दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं। पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं, लेकिन दूल्हा हर चीज को नजरअंदाज करते हुए मोबाइल स्क्रीन पर फोकस किए हुए है। Free Fire गेम में इतना डूबा है कि शायद उसे यह भी एहसास नहीं कि वह अपनी ही शादी में बैठा है। इस नजारे को देखकर दुल्हन और बाकी लोगों के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : पब्लिक तालियां बजाती रही… सपेरा मर गया! 10 हजार की शर्त के चक्कर में कैमरे में कैद हुई Live मौत
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि आज की जनरेशन शादी से ज्यादा गेमिंग में दिलचस्पी रखती है। किसी ने मजाक किया कि शायद दूल्हा शादी के बाद गेम खेलने की आजादी कम हो जाएगी, इसलिए वह अभी आखिरी बार गेम का मजा ले रहा है।
एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे की गेमिंग डेडिकेशन को सलाम। एक अन्य ने कहा कि कस्टम रूम शुरू होने वाला था, इसलिए मंडप में भी गेम खेलना पड़ा। यह वीडियो सिर्फ लोगों को हंसी ही नहीं दे रहा, बल्कि यह भी दिखाता है कि मोबाइल गेम आज की युवा पीढ़ी की जिंदगी का कितना बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। यही वजह है कि शादी जैसे खास मौके पर भी कई लोग मोबाइल की दुनिया में ही खोए रहते हैं।
