स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
School Rickshaw : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को उनके स्कूल के दिनों की याद दिला दी। साइकिल रिक्शा में बैठे मासूम बच्चों का यह वीडियो देखकर यूजर्स भावुक हो गए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Childhood Memories : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों को अपने बचपन की यादों में खो जाने पर मजबूर कर दिया है। एक समय था जब स्कूल जाने के लिए साइकिल रिक्शा सबसे भरोसेमंद साधनों में गिना जाता था। धीरे-धीरे समय बदला और ई-रिक्शा, ऑटो और स्कूल वैन ने इसकी जगह ले ली।
इसके बावजूद देश के कई छोटे शहरों और कस्बों में आज भी साइकिल रिक्शा बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वायरल वीडियो में भी ऐसा ही एक साइकिल रिक्शा दिखाई देता है, जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स अपने पुराने स्कूल के दिनों को याद करने लगे। वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रिशा गुप्ता नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं।
स्कूल के साइकिल रिक्शा का वायरल वीडियो
वीडियो में एक शख्स कैमरा लेकर साइकिल रिक्शा के पास पहुंचता है, जहां कई छोटे-छोटे बच्चे खुशी-खुशी बैठे नजर आते हैं। तभी उनकी एक और नन्ही साथी वहां पहुंचती है और सभी बच्चे उसके लिए मिलकर जगह बना लेते हैं। इसके बाद सभी मासूम कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराने लगते हैं। बच्चों की मासूमियत और आपसी अपनापन लोगों का दिल जीत रहा है।
वीडियो में रिक्शा चालक भी पूरी सावधानी से बच्चों को संभालता हुआ दिखाई देता है। यही वजह है कि इस छोटी-सी क्लिप ने लोगों को न सिर्फ अपने बचपन की सैर कराई, बल्कि उन्हें उस दौर की सादगी और अपनापन भी याद दिला दिया, जब स्कूल की यात्रा भी किसी रोमांच से कम नहीं होती थी।
ये खबर भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्
बचपन की यादें ताजा कराता वायरल वीडियो
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम भी कभी इसी साइकिल रिक्शा से स्कूल जाया करते थे, यह देखकर बचपन की सारी यादें ताजा हो गईं।” दूसरे ने कहा कि आज वह दो बच्चों की मां हैं, लेकिन इस वीडियो ने उन्हें फिर से स्कूल के दिनों में पहुंचा दिया।
कई लोगों ने रिक्शा चालक की मेहनत और जिम्मेदारी की भी सराहना की। वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई, लेकिन अधिकांश लोगों का मानना था कि यह वायरल वीडियो उस दौर की सादगी, मासूमियत और खूबसूरत यादों का प्रतीक है। यही नॉस्टैल्जिया इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इतना खास और लोकप्रिय बना रहा है।
