-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Girl Travels In Metro Wearing Face Mask Video Viral On Social Media
मेट्रो में दीदी का स्किनकेयर ऑन द गो देखकर यूजर्स ने लिए मजे, बोले- ऐसे कॉन्फिडेंस को दंडवत प्रणाम
- Written By: स्नेहा मौर्या
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की फेस मास्क लगातर मेट्रो में सफर करती नजर आ रही है और अब इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Metro Viral Video: सोशल मीडिया आजकल एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। हंसी-मजाक से लेकर हैरान कर देने वाले वीडियो तक, यहां हर कंटेंट की भरमार है। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो अपने अनोखेपन की वजह से तुरंत वायरल हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों की खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, इस वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती दिल्ली मेट्रो में सफर करती नजर आ रही है। लेकिन उसका अंदाज बाकी यात्रियों से बिल्कुल अलग है। वीडियो में दिखता है कि लड़की मेट्रो के गेट के पास खड़ी है और हाथ में किताब लिए पढ़ाई में डूबी हुई है। लेकिन जो बात लोगों को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है, वो उसके चेहरे पर लगा हुआ फेस मास्क है।
फेस मास्क मास्क लगाकर सफर करती दिखीं दीदी
हालांकि, आमतौर पर महिलाएं स्किन केयर के लिए फेस मास्क घर पर लगाती हैं और रिलैक्स करती हैं, लेकिन यह पहली बार देखा गया है कि कोई लड़की फेस मास्क लगाकर मेट्रो में सफर कर रही हो। सफेद फेस शीट मास्क में वह काफी सहज नजर आ रही है, जैसे यह उसका रोज़ का रूटीन हो।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Her confidence 🫡 pic.twitter.com/AtHU9Dv9EI — Diksha 🌸 (@DikshaYrrr) August 5, 2025
यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @DikshaYrrr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया, “इंडिया में क्या चल रहा है? ये कौन सी नई ट्रेंड है अब?” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral News: प्रयागराज के ‘रील स्टार’ दरोगा का एक और कारनामा, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान
वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “शायद स्कार्फ भूल गई होगी, इसलिए फेस मास्क ही लगा लिया।” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि “इनके पास तो टाइम ही टाइम है, हम तो नाश्ता भी भागते हुए करते हैं।” तीसरे ने लिखा कि “ऐसा कॉन्फिडेंस चाहिए जिंदगी में।” वहीं एक अन्य ने कहा कि “अब कुछ भी ट्रेंड बन सकता है इंडिया में।” इसके अलावा अन्य ने कहा कि दीदी का स्किनकेयर ऑन द गो है। हालांकि, इस वीडियो को अबतक 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
Girl travels in metro wearing face mask video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMआषाढ़ी एकादशी से पहले FDA की चेतावनी, दुकानदार सिर्फ पैकबंद भगर ही बेचें, हिंगोली में FDA की सख्ती
Jul 24, 2026 | 05:49 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













