- Hindi News »
- Viral »
- Holi Viral Video Child Dressed As Chhota Pandit Bhool Bhulaiyaa Look Goes Viral
होली पर ‘छोटा पंडित’ बना बच्चा, क्यूट अंदाज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Chhota Pandit Viral Video : होली के मौके पर एक बच्चे का ‘छोटा पंडित’ वाला क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। लाल धोती, गुलाल और नकली मूंछ के साथ बच्चे का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Child Chhota Pandit Look : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। खासतौर पर जब कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं।
अभी होली का त्योहार बीता है, इसलिए सोशल मीडिया पर होली से जुड़े कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा ‘छोटा पंडित’ के गेटअप में नजर आ रहा है। बच्चे का यह क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
Indian kids on Holi 🤣 pic.twitter.com/plNjydRCUJ — Chetan Singh Rathore (@Ajatshatru_28) March 4, 2026
छोटे बच्चे का पंडित अवतार का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा फिल्म भूल भुलैया के मशहूर किरदार ‘छोटा पंडित’ की तरह तैयार हुआ है। उसने लाल रंग की धोती पहन रखी है और पूरे शरीर पर लाल गुलाल लगा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
मीरा-भायंदर की सड़कों पर ‘जॉम्बी’? खौफनाक वीडियो वायरल होने से ड्रग्स रैकेट का शक, पुलिस अलर्ट
उमर अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले यह VIDEO जरूर देखें…तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इंकार
इसके साथ ही बच्चे ने नकली मूंछ भी लगाई हुई है और सिर पर छोटी सी चोटी भी बना रखी है, जो बिल्कुल फिल्म वाले किरदार जैसी दिख रही है। इतना ही नहीं, बच्चे ने गले में माला डाल रखी है और हाथ में अगरबत्ती लेकर इधर-उधर घूमता नजर आ रहा है। उसका मासूम अंदाज और एक्सप्रेशन देखकर लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : नाली के पानी से होली खेलता दिखा युवक, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बच्चे का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करते समय कैप्शन में लिखा गया, “होली पर इंडियन बच्चे।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “पानी से बचाकर रखना।” वहीं दूसरे यूजर ने बच्चे को क्यूट बताते हुए लिखा, “अरे क्यूट।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वाह छोटे पंडित जी, बहुत क्यूट।” बच्चे का प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Holi viral video child dressed as chhota pandit bhool bhulaiyaa look goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vidhan Parishad Election: 12 मई को 9 सीटों के लिए होगा मतदान, चुनाव आयोग ने जारी किया MLC चुनाव का शेड्यूल
Apr 16, 2026 | 12:51 PMमुंबई में मानसून से पहले तैयारी अधूरी, Mithi River सफाई का सिर्फ 6% काम पूरा
Apr 16, 2026 | 12:50 PMमहिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी संभालेंगी कमान, BJP की तरफ से ये नेता रखेंगे अपनी बात, देखें लिस्ट
Apr 16, 2026 | 12:44 PMहाफिज सईद का दायां हाथ ढेर…लाहौर में लश्कर आतंकी अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावर ने बरसाई गोलियां
Apr 16, 2026 | 12:43 PMमामूली विवाद में मर्डर: Mumbai Local Train में प्रोफेसर की हत्या, 247 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Apr 16, 2026 | 12:41 PMनासिक TCS केस: कंपनी ने रोका कामकाज, 150 कर्मचारी WFH पर; महिला आयोग की टीम करेगी बड़ा खुलासा?
Apr 16, 2026 | 12:41 PMसुई नहीं, अब सांस से होगी डायबिटीज की जांच, नागपुर यूनिवर्सिटी का नया आविष्कार, UK पेटेंट का मिला सम्मान
Apr 16, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM












