Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे खाने के बर्तन! वायरल वीडियो पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस

Duronto Express Viral Video : मुंबई-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस में कथित तौर पर ट्रेन के टॉयलेट में खाने के बर्तन धोने का वीडियो वायरल होने के बाद FSSAI ने IRCTC को नोटिस जारी किया है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 29, 2026 | 08:27 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Utensils Washed in Train Toilet : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने भारतीय रेलवे की कैटरिंग सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर मुंबई-एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12223) के एक कर्मचारी को ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बर्तन साफ करते हुए देखा गया। दावा किया गया कि ये वही बर्तन और कटलरी थे, जिनका इस्तेमाल यात्रियों को खाना परोसने के लिए किया जाता है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक यात्री कर्मचारी से सवाल करता है कि क्या टॉयलेट जैसी जगह पर बर्तन धोना उचित है। हालांकि कर्मचारी पूरे समय चुप नजर आता है। वहीं बाहर खड़े एक अटेंडेंट से भी इस बारे में पूछताछ की जाती है, जिसने पहले घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

A complaint was raised regarding alleged hygiene concerns onboard Train 12223 Duronto Express (First AC Coach H1) after visuals reportedly showed food plates and cutlery placed near/on a toilet seat area during onboard lunch service, raising serious passenger concerns around… pic.twitter.com/1OgUCuyjlX — Truth On Track (@truth_on_track) May 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा

पेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो

भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज

ट्रेन की टॉयलेट में धोए जा रहे खाने के बर्तन

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पोस्ट में दावा किया गया कि घटना ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच से जुड़ी है, जहां यात्री बेहतर सुविधा और स्वच्छता की उम्मीद रखते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बर्तनों से भरी एक टोकरी टॉयलेट सीट के ऊपर रखी हुई है।

जब यात्री ने अटेंडेंट से पूछा कि क्या इन्हीं बर्तनों में यात्रियों को खाना परोसा जाता है, तो उसने जवाब दिया कि बर्तन आमतौर पर किसी दूसरी जगह साफ किए जाते हैं और उसने यह घटना अभी देखी है। इस पूरे मामले ने भारतीय रेलवे की ऑनबोर्ड कैटरिंग व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों पर बहस छेड़ दी है।

ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा

FSSAI ने IRCTC को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSSAI ने IRCTC को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। नियामक संस्था ने कहा कि यदि वीडियो में दिखाया गया दावा सही है तो यह खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

FSSAI के अनुसार, खाद्य पदार्थों और उनसे संपर्क में आने वाले बर्तनों की सफाई निर्धारित स्वच्छता मानकों के अनुसार होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण या प्रदूषण का खतरा न रहे। फिलहाल IRCTC की ओर से इस नोटिस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने यात्रियों के बीच चिंता जरूर बढ़ा दी है।

Fssai notice to irctc after viral video shows utensils washed in train toilet duronto express

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 08:27 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.