सरकारी स्कूल में टीचरों का रोमांस, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल, दोनों शिक्षक निलंबित
Kannauj Teachers Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी स्कूल का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को निलंबित करके मामले की जांच कर रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
कन्नौज के सरकारी स्कूल का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Government School Viral Video: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे शिक्षा विभाग को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर कन्नौज के एक सरकारी स्कूल में दो शिक्षकों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में दोनों क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।
हालांकि, शिक्षा विभाग ने कहा है कि अभी वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही विभाग की तरफ से अंतिम कार्रवाई की जाएगी। यह मामला यूपी के कन्नौज जिले के सौरिख ब्लॉक स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है।
इधर-उधर देखा और करने लगा रोमांस
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर स्कूल का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। वहां एक शिक्षक भी मौजूद है। शिक्षक कुछ बोलता है इस पर शिक्षिका मुस्करा देती है। इसके बाद वहां मौजूद शिक्षक ने इधर-उधर देखा और शिक्षिका से रोमांस करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
कृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
मुरैना में श्मशान घाट नहीं, बारिश में तिरपाल-टिनशेड लगाकर करना पड़ा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, वायरल हुआ वीडियो
जल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में शिक्षक और शिक्षिका के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले की जांच को लेकर लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है।#Kannauj #ViralVideo #UP #Teacher #LatestNews #Navbharatlive pic.twitter.com/gVfvRSF2AG — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 15, 2026
सर्दियों के समय का है वीडियो
शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह वायरल वीडियो पिछले साल सर्दियों के समय का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने मामले की संवेदनशीलता देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी को मिली जांच की जिम्मेदारी
विभाग ने सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विश्वनाथ पाठक को मामले की जांच की जिम्मेदारी की सौंपी है। शुरुआती जांच में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहे दोनों शिक्षकों का आचरण बेहद गलत और अमर्यादित है। स्कूल परिसर में ऐसी गतिविधियों से छात्रों पर इसका गलत असर पड़ सकता है। विभाग द्वारा किए गए जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सहायक शिक्षकों तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- अंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
BSA के अनुसार, दोनों शिक्षकों के निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को तालग्राम ब्लॉक रिसोर्स सेंटर और गुगरापुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। विभाग के अनुसार, जांच में यदि दोनों शिक्षकों पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोनों पर विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
