दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Agra Cantt Station Protest: आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ कर्मचारियों की मारपीट से आहत डिप्टी एसएस नरेंद्र चहर का परिवार पटरियों पर कूदा, दोषियों को बर्खास्त करने की मांग की।
- Written By: अमन मौर्या
RPF Assault Case Agra: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पीड़ित डिप्टी एसएस (स्टेशन सुपरिटेंडेंट) नरेंद्र चहर का परिवार इंसाफ की मांग लेकर सीधे रेलवे पटरियों पर कूद गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। हाल ही में नरेंद्र चहर के साथ यात्रियों के सामने आरपीएफ कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और घसीटे जाने की घटना सामने आई थी। इससे उनका स्वाभिमान पूरी तरह आहत हुआ है। परिवार ने आरोप लगाया है कि इस हमले से नरेंद्र के कान का पर्दा भी फट गया है।
आरोपी आरपीएफ कर्मियों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित नरेंद्र की दोनों बहनें- राजेश और नीतू पटरियों पर ही गिर पड़ीं और जान देने की चेतावनी दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरएम गगन गोयल ने जांच का आदेश दे दिया है। वहीं, पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, वे चैन से नहीं बैठेंगे।