अमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Drunk Driving Viral Video : न्यू जर्सी के फ्रीहोल्ड टाउनशिप में तेज रफ्तार कार प्रीस्कूल की दीवार से जा टकराई। हादसे में एक मां और उसके दो बच्चे घायल हो गए, घटना का वीडियो वायरल है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mother Saves Children Crash : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित फ्रीहोल्ड टाउनशिप की बताई जा रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ प्रीस्कूल से बाहर निकल रही होती है। बच्चे स्कूल बैग लिए हुए हैं और मां उनका हाथ पकड़कर सड़क पार करने की तैयारी कर रही है।
Drunk driver slams into the front of a preschool in Freehold Township, New Jersey, hits a mother and her children
pic.twitter.com/UIVFfjEcv2 — Daily Loud (@DailyLoud) February 18, 2026
दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो वायरल
इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार से आती एक कार उनकी ओर बढ़ती दिखाई देती है। महिला स्थिति भांपते ही बच्चों को जोर से खींचकर किनारे करने की कोशिश करती है। हालांकि कार सीधे प्रीस्कूल की सामने की दीवार से जा टकराती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह मुड़ जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए।
ये खबर भी पढ़ें : मनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
मां की सतर्कता और हिम्मत की तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने मां की सतर्कता और हिम्मत की तारीफ की, जबकि अन्य ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालक की कड़ी आलोचना की। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की गंभीर याद दिलाती हैं।
