बनारस घाट पर विदेशी युवक ने उठाया कूड़ा, वीडियो देख लोग बोले- यह हर भारतीय के लिए सीख
Varanasi Ghat Viral Video : बनारस के घाट पर एक विदेशी युवक कूड़ा साफ करता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे सच्ची भक्ति और जिम्मेदारी का संदेश बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreign Tourist Cleans Ghat : बनारस के घाट सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा की पहचान भी माने जाते हैं। हर दिन यहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
लेकिन कई बार लोग भक्ति तो करते हैं, मगर सफाई जैसी जरूरी जिम्मेदारी को नजरअंदाज कर देते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी युवक घाट पर फैला कूड़ा अपने हाथों से साफ करता नजर आ रहा है। यह दृश्य लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
VARANASI 📍 विदेशी आया देखा और समझ गया जो हम सालों में
नहीं समझ पाए भक्ति सिर्फ हाथ जोड़ने में नहीं जगह
साफ रखने में भी होती है , विदेशी होकर सेवा को भक्ति बना लिया सफाई को कर्म
मानकर सच्ची सेवा का अर्थ समझा रहा है, pic.twitter.com/3ZUVitSiAz — KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) May 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Viral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
‘अमेरिकन ड्रीम’ के चक्कर में 8.4 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा NRI कपल, अब सुनाई अपनी कहानी
विदेशी युवक ने गंगा घाट पर की सफाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी युवक के हाथ में एक बड़ा बैग और कूड़ा उठाने वाली स्टिक है। वह घाट पर इधर-उधर पड़े प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरे को उठाकर बैग में भरता जा रहा है। दूसरी तरफ घाट पर मौजूद कई लोग आराम से बैठे दिखाई देते हैं।
कुछ लोग उसे देखकर हैरानी जताते हैं, तो कुछ उसका वीडियो बनाते नजर आते हैं। हालांकि युवक बिना किसी दिखावे के लगातार सफाई करता रहता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वाराणसी के घाटों का है, जहां यह अनोखा दृश्य कैमरे में कैद हुआ।
ये खबर भी पढ़ें : लोको पायलट ने इंजन पर बने तिरंगे को किया साफ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली देशभक्ति
लोगों ने इसे हर भारतीय के लिए सीख बताया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विदेशी युवक ने बिना कुछ कहे बड़ा संदेश दे दिया। कुछ लोगों ने कहा कि धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि स्वच्छता, सेवा और सार्वजनिक स्थानों का सम्मान करना भी है।
वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर हर व्यक्ति अपने हिस्से की सफाई खुद करने लगे, तो देश की तस्वीर बदल सकती है। कई लोगों ने इसे हर भारतीय के लिए सीख बताया और कहा कि सच्ची भक्ति वहीं है, जहां सेवा और सफाई दोनों साथ हों।
