जंगल से भागकर आया टाइगर, गार्ड पर किया अटैक? वायरल VIDEO का रिटायर्ड IFS अफसर ने खोला राज
Tiger Attack Video: इंटरनेट पर टाइगर द्वारा गेस्ट हाउस के गार्ड पर हमला करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। पूर्व आईएफएस अधिकारी शुशांता नंदा ने इस वीडियाे को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया।
- Written By: आकाश मसने
बाघ ने गार्ड पर किया अटैक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tiger Attack Viral Video Truth: मॉर्डन टेक्नोलॉजी के जमाने में सामने दिखने वाली हर चीज सच हो, यह जरूरी नहीं है। इंटरनेट पर एक खूंखार टाइगर के गेस्ट हाउस के बाहर बैठे गार्ड पर अटैक करने का वीडियो जोरों-शोरों से वायरल हो रहा था। लेकिन रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी शुशांता नंदा ने इस वीडियो का सच बताकर सबको चौंका दिया है।
इंटरनेट पर कमजोर दिल वालों के लिए एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक टाइगर इंसान पर हमला करता दिखाई दे रहा था। इस वायरल वीडियो में एक गार्ड, कथित तौर पर गेस्ट हाउस के बाहर बैठा होता है, जब तभी अचानक एक टाइगर दौड़ता हुआ आता है और उसपर जोरदार झपट्टा मारता है। आगे का दृश्य बेहद दर्दनाक बताया गया था।
वीडियो का दावा और वायरल होना
X यूजर @Himmu86407253 ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया था कि यह महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग है। यह दावा इतना रियलिस्टिक था कि कुछ लोग एक बार के लिए इसे असली घटना मान लेते हैं। इस वीडियो को 90 हजार से अधिक व्यूज और 700 से ज्यादा लाइक मिले, जिससे यह जोरों-शोरों से वायरल हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग at ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस. (चंद्रपुर डिस्ट्रिक)👇👇👇 pic.twitter.com/d4SGS2Fu6N — Himmu (@Himmu86407253) November 7, 2025
पूर्व आईएफएस अधिकारी ने खोला राज
वीडियो के वायरल होने पर पूर्व वन अधिकारी और रिटायर्ड आईएफएस शुशांता नंदा सामने आए और इस पर प्रतिक्रिया दी। @susantananda3 नाम के X यूजर ने इस वीडियो को रिपोस्ट करते हुए भंडाफोड़ कर दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि यह AI जनरेटेड है।
This is AI generated. Tigers are not a man eater. It will never hunt humans like this for food. Respect the king. The reported human kill by Tigers are all circumstantial. Please don’t fall prey to such videos. https://t.co/lXTvvY1u8G — Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) November 7, 2025
बाघ के व्यवहार पर स्पष्टीकरण
शुशांता नंदा ने इसके साथ ही स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि बाघ आदमखोर नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि बाघ भोजन के लिए इस तरह इंसानों का शिकार कभी नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राजा का सम्मान करें और ऐसे वीडियो का शिकार न बनें। उन्होंने यह भी जोड़ा कि बाघों द्वारा इंसानों को मारने की कथित घटनाएं केवल परिस्थितिजन्य (circumstantial) होती हैं।
यह भी पढ़ें:- वंदे मातरम् को लेकर BJP ने अबू आजमी के घर के बाहर किया प्रदर्शन, सपा नेता ने पिलाया जूस
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
आईएफएस अधिकारी के इस खुलासे के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस AI जनरेटेड वीडियो को बारीकी से देखने के बाद, एक यूजर ने कमेंट किया कि 60 किलो के इंसान को घसीटने के बाद भी एक पत्ता तक नहीं हिला।
यूजर ने इसे उन बारीक विवरणों का सबूत बताया जिसे आलसी लोग देखना नहीं चाहते। एक अन्य यूजर ने चिंता जताई कि सनसनी फैलाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है और AI से यह आसान हो गया है, जिससे वन्यजीवों पर संकट और गहरा गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही लोगों के रवैए से वन्यजीव संकट में हैं।
