उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक ने दिखाई मिसाल, जंगल और मंदिर के आसपास घंटों तक उठाता रहा कचरा
Foreign Tourist Viral Video : उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित कसार देवी क्षेत्र में इंग्लैंड से आए एक पर्यटक का वीडियो वायरल। पर्यटक जंगलों और मंदिर के आसपास फैला प्लास्टिक कचरा खुद उठाकर साफ करते दिखा।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Environmental Awareness : उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र कसार देवी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में इंग्लैंड से आए एक विदेशी पर्यटक को जंगलों और मंदिर परिसर के आसपास फैला प्लास्टिक कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह पर्यटक मार्क नाम का व्यक्ति है, जो अल्मोड़ा जिले के कसार देवी क्षेत्र में घूमने आया था।
वीडियो में वह हाथ में बैग लेकर जंगल की पगडंडियों और मंदिर के आसपास बिखरे प्लास्टिक और अन्य कचरे को इकट्ठा करता नजर आता है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस इलाके में उसका यह प्रयास लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है।
A touching video is getting noticed for the right reasons from Uttarakhand. A tourist from London was filmed picking up plastic and trash along the trail instead of ignoring it like many do. Sometimes visitors show more respect than the natives. pic.twitter.com/FwBuciPTqn — Monojit Sinha (@MonojitSinha11) May 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा
5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा! वायरल वीडियो से मची हलचल, प्रशासन की अनाउंसमेंट पर चर्चा तेज
बॉयफ्रेंड ने दुकान में प्रेमिका की लात-घूंसों से कर दी पिटाई, फिर पैर पकड़कर मांगने लगा माफी, देखें VIDEO
पर्यटन स्थल पर फैली गंदगी साफ करते दिखा विदेशी शख्स
स्थानीय लोगों के अनुसार मार्क पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में आते रहे हैं और सफाई को उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आदत बना लिया है। बताया जाता है कि वह रोजाना करीब दो से तीन घंटे तक आसपास के जंगलों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई में लगाते हैं। उनका मानना है कि प्रकृति का आनंद लेने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
यही वजह है कि वह बिना किसी प्रचार या दिखावे के नियमित रूप से कचरा उठाने का काम करते हैं। उनके इस व्यवहार ने स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी प्रभावित किया है। कई लोगों ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा का यह जज्बा उन लोगों के लिए सीख है, जो घूमने तो आते हैं लेकिन अपने पीछे कचरा छोड़ जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
लोगों ने विदेशी युवक की जमकर सरहाना की
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने भी मार्क की सराहना की है। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी Anshul Singh ने उनके प्रयास को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रशासन उनके कार्य की सराहना करता है और हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
उन्होंने यह भी कहा कि मार्क को “चेंज एजेंट” के रूप में आगे बढ़ाने की योजना है, ताकि वे छात्रों और युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर सकें। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि पर्यटकों को सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ही नहीं लेना चाहिए, बल्कि उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
