भैंस का दूध बताकर बेच रहा था पैकेट वाला दूध? वायरल वीडियो देखकर लोगों का फूटा गुस्सा

Milkman Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर एक दूध विक्रेता डेयरी के पैकेट वाला दूध बड़े कंटेनरों में भरता नजर आया। बाद में इसी दूध को ताजा भैंस का दूध बताकर बेचा जाता है।
A viral video showing a milk seller pouring packaged milk into large containers has sparked debate over the authenticity of fresh milk claims.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Packed Milk Controversy : खाने-पीने की चीजों में मिलावट को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने दूध की शुद्धता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक दूध विक्रेता डेयरी के कई पैकेट खोलकर उनका दूध बड़े कंटेनरों में भरता दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि बाद में इसी दूध को ग्राहकों के घरों तक ताजा भैंस या गाय का दूध बताकर पहुंचाया जाता है। हालांकि वीडियो की जगह, तारीख और दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जिस दूध को वे शुद्ध और ताजा समझकर खरीदते हैं, वह वास्तव में वैसा है भी या नहीं।

भैंस का दूध बताकर बेच रहा पैकेट वाला दूध

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के दोनों ओर लगे बड़े दूध के कंटेनरों के पास खड़ा है। वह डेयरी के पैकेट खोलकर उनमें मौजूद दूध को कंटेनरों में उड़ेलता जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि यही दूध बाद में खुले दूध के रूप में बेचा जाता है।

वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और दूध की गुणवत्ता को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई लोगों का कहना है कि बाजार में पहले से ही मिलावट की शिकायतें बढ़ रही हैं और ऐसे वीडियो उपभोक्ताओं की चिंता को और बढ़ा देते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि केवल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा और मामले की जांच होनी चाहिए।

वायरल वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि अब यह समझना मुश्किल हो गया है कि आखिर भरोसा किस पर किया जाए। दूसरे यूजर ने कहा कि आज लगभग हर खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका रहती है।

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा कि गांवों में लोग दूध में पानी मिलाने की बात करते थे, लेकिन अब पूरा कारोबार ही बदल गया है। वहीं कई यूजर्स ने आशंका जताई कि कहीं सस्ता या एक्सपायर दूध तो नहीं बेचा जा रहा। हालांकि वायरल वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखता, लेकिन इसने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के भरोसे को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com