दिल्ली गैस चैंबर बन गई: दिल्ली की लड़की ने कहा बेंगलुरु को बनाओ भारत की राजधानी, वीडियो पर छिड़ी बहस

Delhi vs Bengaluru : दिल्ली की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर कहा कि खराब हवा और सुरक्षा कारणों से बेंगलुरु को भारत की राजधानी बनना चाहिए, वीडियो पर छिड़ी बहस।
A Delhi resident said on social media that Bengaluru should become the capital of India due to poor air quality and security reasons.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Pollution Debate : भारत की राजधानी को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि दिल्ली की जगह बेंगलुरु को भारत की राष्ट्रीय राजधानी बनाया जाना चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

दरअसल, सिमरिधि मखीजा नाम की महिला हाल ही में दिल्ली से बेंगलुरु शिफ्ट हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा कि बेंगलुरु में रहकर उन्हें जिंदगी की क्वालिटी कहीं बेहतर महसूस हुई। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस शुरू हो गई।

दिल्ली की हवा अब सांस लेने लायक नहीं बची

सिमरिधि ने बताया कि वह करीब दो महीने से ज्यादा समय से बेंगलुरु में रह रही हैं, लेकिन हाल ही में जब वह अपने माता-पिता से मिलने दिल्ली गईं, तब दोनों शहरों के फर्क का अहसास और गहरा हो गया। खुद को “दिल्ली गर्ल” बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा अब सांस लेने लायक नहीं बची है। उन्होंने दिल्ली के खराब एयर क्वालिटी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वहां रहना “गैस चैंबर” जैसा लगता है।

उनका सवाल था कि आखिर देश की राजधानी आज भी इतनी भीषण प्रदूषण समस्या से क्यों जूझ रही है।महिला ने महिलाओं की सुरक्षा को भी बड़ा मुद्दा बताया। उनके मुताबिक, बेंगलुरु में वह रात 10 बजे भी अकेले बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए डर हमेशा बना रहता है, जबकि बेंगलुरु में ऐसा अनुभव नहीं हुआ।

वीडियो पर लोगों के बीच छिड़ी बहस

इसके अलावा उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर और पैदल चलने लायक सड़कों को लेकर भी तुलना की। उनका कहना था कि अगर विदेशी मेहमान भारत आते हैं, तो उन्हें प्रदूषण, ट्रैफिक और अव्यवस्थित सड़कों की जगह बेहतर शहर दिखना चाहिए।

हालांकि वीडियो पर सभी सहमत नहीं दिखे। कई यूजर्स ने कहा कि बेंगलुरु को भी ट्रैफिक जाम, पानी की कमी और बढ़ती आबादी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि राजधानी बनना सिर्फ रहने की सुविधा नहीं, बल्कि राजनीतिक और ऐतिहासिक फैसला होता है।इसके बावजूद, इस वीडियो ने भारत के शहरों में सुरक्षा, पर्यावरण और बेहतर जीवन को लेकर एक जरूरी बहस जरूर छेड़ दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com