- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 15h February 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 15 फरवरी: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला , मनोज आर्या

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है। जबकि अर्शदीप और संजू बाहर हैं। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
आज की ताजा खबर 15 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Chhattisgarh News: सक्ती पावर प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूरों की मौत, 15 घायल; इलाके में मचा हड़कंप
15 Feb 2026 09:13 PM (IST)
15 Feb 2026 09:13 PM (IST)IND vs PAK: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका
जसप्रीत बुमराह ने अपनी दूसरी विकेट लेते हुए पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराया है। अभी पूरा का पूरा दबाव पाकिस्तान पर बना हुआ है। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 21/3 है।
15 Feb 2026 08:11 PM (IST)
15 Feb 2026 08:11 PM (IST)हम डिफेंस फोर्सेज के साथ मजबूती से खड़े हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि सरकार डिफेंस फोर्सेज के साथ मजबूती से खड़ी है और इसे सशक्त बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। सुधार हमारी सरकार का कमिटमेंट है, जिसे पूरा करके दिखाया है।
15 Feb 2026 07:05 PM (IST)
15 Feb 2026 07:05 PM (IST)T20 World Cup: भारत को पहला झटका
श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
15 Feb 2026 06:54 PM (IST)
15 Feb 2026 06:54 PM (IST)पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीता, श्रीलंका के कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
15 Feb 2026 05:39 PM (IST)
15 Feb 2026 05:39 PM (IST)भोपाल में फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के भोपाल में फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH | भोपाल, मध्य प्रदेश: फर्नीचर और प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। pic.twitter.com/3K8zhCZmEd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2026
15 Feb 2026 05:22 PM (IST)
15 Feb 2026 05:22 PM (IST)राहुल के सवालों से भागती है सरकार- अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने आज तक भाजपा सरकार के खिलाफ जो-जो मुद्दा उठाए उसका खंडन करने की क्षमता देश की सरकार में नहीं है और जवाब दे भी नहीं सकते, वे भागते रहते हैं।
15 Feb 2026 04:05 PM (IST)
15 Feb 2026 04:05 PM (IST)तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला
बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे। सूत्रों के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है।
15 Feb 2026 02:40 PM (IST)
15 Feb 2026 02:40 PM (IST)अमेरिका में लापता भारतीय छात्र का मिला शव
अमेरिका के बर्कली में लापता हुए भारतीय छात्र का 6 दिन बाद शव पाया गया है। 22 साल के साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में पोस्ट ग्रैजुएशन के छात्र थे और वह अचानक 9 फरवरी को लापता हो गए थे।
15 Feb 2026 01:54 PM (IST)
15 Feb 2026 01:54 PM (IST)अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल
यूपी की राजनीति में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया, जिससे पार्टी का मुस्लिम आधार मजबूत होने की उम्मीद है।
15 Feb 2026 01:12 PM (IST)
15 Feb 2026 01:12 PM (IST)केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भक्तों के लिए खोले जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ में शीतकालीन गद्दी, ओंकारेश्वर मंदिर में तारीख तय की गई।
15 Feb 2026 12:35 PM (IST)
15 Feb 2026 12:35 PM (IST)महाराष्ट्र में ATS का 21 स्थानों पर चल रहा सर्च ऑपरेशन
महाराष्ट्र में एटीएस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। यवतमाल के पुसाद और उमरखेड़ में 14 स्थानों पर छापेमारी की गई है। अहिल्यानगर में एटीएस ने 7 स्थानों पर छापेमारी की है। कई युवाओं के आतंकवादी संगठनों के संपर्क में होने और सक्रिय होने की जानकारी मिलने के बाद एटीएस ने तलाशी अभियान चलाया है। एटीएस द्वारा सुबह से ही लगभग 21 स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है।
15 Feb 2026 11:38 AM (IST)
15 Feb 2026 11:38 AM (IST)ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को भेजी फूल और मिठाई
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तारिक रहमान को फूल और मिठाई भेजकर जीत की बधाई दी है।
15 Feb 2026 10:46 AM (IST)
15 Feb 2026 10:46 AM (IST)महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
देशभर में भगवान शिव की आराधना और उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि को श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 15, 2026
देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।
हर हर महादेव!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2026
15 Feb 2026 09:54 AM (IST)
15 Feb 2026 09:54 AM (IST)महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। हर कोई चाहता है बाबा महाकाल का दर्शन लाभ प्राप्त हो, इसे लेकर महाकाल मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। आज अनुमान है कि 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे।
15 Feb 2026 08:52 AM (IST)
15 Feb 2026 08:52 AM (IST)कैलिफ़ोर्निया में 6 दिन से लापता भारतीय छात्र का शव बरामद
कर्नाटक का 22 साल का स्टूडेंट साकेत श्रीनिवासैया जो यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग कर रहा था, 9 फरवरी को लापता हो गया था। अब उसका शव बरामद हुआ है।
15 Feb 2026 07:55 AM (IST)
15 Feb 2026 07:55 AM (IST)तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है। तारिक रहमान 17 फरवरी की शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 13 देशों को न्योता भेजा गया है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शपथ समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी की है।
15 Feb 2026 07:36 AM (IST)
15 Feb 2026 07:36 AM (IST)US ट्रेड डील और लेबर कोड के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और हालिया अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के खिलाफ आज देशव्यापी ‘भारत बंद’ है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और नए लेबर कोड को ‘मजदूर-किसान विरोधी’ बताते हुए मोर्चा खोल दिया है।
15 Feb 2026 06:51 AM (IST)
15 Feb 2026 06:51 AM (IST)आज से तीन दिन के भारत दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी, प्रथम महिला मैडम ब्रिगिट मैक्रों आज से 19 फरवरी तक भारत की अपनी यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति आज मुंबई पहुंचेंगे और 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद, वे दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए जाएंगे।
15 Feb 2026 06:47 AM (IST)
15 Feb 2026 06:47 AM (IST)देश भर में आज मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पावन पर्व
महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज है, जो कि 300 साल बाद बन रहे दुर्लभ ज्योतिषीय योगों के साथ आ रहा है। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का एक विशेष महत्व है।
Aaj ki taaja khabar 15h february 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













