ढालदार सड़क पर अचानक पीछे लुढ़कने लगी बस, रोड पर कूदने लगे यात्री, देखें खौफनाक VIDEO
Dalhousie Hill Station Viral Video: हिमाचल के मशहूर हिल स्टेशन डलहौजी में टूरिस्टों से भरी एक मिनी बस अचानक पहाड़ की ढालदार सड़क पर पीछे की ओर लुढ़कने लगी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ढालदार सड़क पर अचानक पीछे लुढ़कने लगी बस, रोड पर कूदने लगे यात्री, देखें खौफनाक VIDEO
Dalhousie Viral Video: पहाड़ों पर घूमना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन यहां की छोटी-सी लापरवाही कितनी बड़ी जानलेवा साबित हो सकती है, इसका एक वीडियो सामने आया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्टों से भरी एक गाड़ी अचानक पहाड़ पर पीछे की ओर लुढ़कने लगती है। हैरानी की बात यह है कि उस समय भी गाड़ी में कई सैलानी बैठे हुए थे।
पेड़ से टला बड़ा हादसा
जैसे ही गाड़ी लुढ़की, मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कुछ पलों के लिए लगा कि शायद अब बचना मुश्किल है। लेकिन किस्मत से पीछे मौजूद एक पेड़ ने गाड़ी को रोक लिया। अगर ऐसा न होता, तो वाहन सीधे गहरी खाई में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें कई जानें जा सकती थीं।
डलहौज़ी में अचानक सड़क पर पीछे लुढ़कने लगी पर्यटकों की गाडी,लोग बहार कूद कर अपनी जान बचाई #Dalhousie #HimachalPradesh pic.twitter.com/Otjh6TO4PJ — Utkarsh Singh (@utkarshs88) December 17, 2025
सम्बंधित ख़बरें
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
स्विट्जरलैंड घूमकर लौटी भारतीय महिला बोली- कश्मीर किसी से कम नहीं, बस सफाई में पीछे रह जाता है भारत
डलहौजी से सामने आया वीडियो
यह दिल दहला देने वाला वीडियो हिमाचल प्रदेश के मशहूर हिल स्टेशन डलहौजी का बताया जा रहा है। डलहौजी में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। साल के अंत और दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते बड़ी संख्या में लोग इन दिनों पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और इसी बीच यह लापरवाही भरा मामला सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहाड़ों पर घूमने की योजना बना रहे लोग भी हैरान हैं। साफ है कि थोड़ी-सी असावधानी भी बड़ा खतरा बन सकती थी।
यह भी पढ़ें- WFH, पुरानी कारों पर रोक, No PUC-No Fuel…प्रदूषण पर दिल्ली में आज से सख्ती, देखें गाइडलाइन
ढलान पर गाड़ी पार्क करते समय सावधानी जरूरी
इस घटना से यह सीख मिलती है कि ढलान पर गाड़ी खड़ी करते समय हमेशा पहियों के पास पत्थर जरूर रखें। वाहन रोकते ही पहिए के पीछे पत्थर लगाने की आदत होनी चाहिए। आम तौर पर हर ड्राइवर को यह बात पता होती है, लेकिन जरा-सी चूक ऐसी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकती है।
