आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: आज संसद का मानसून सत्र 11 बजे फिर शुरू होगा, जम्मू-कश्मीर में काला दिवस, महाराष्ट्र में एनसीपी मोर्चा, मेडिकल ओपीडी बंद, यूपी विधानसभा में विधायी कार्य और चर्चा।
- Written By: अक्षय साहू
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
05 Aug 2026 07:39 AM (IST)
05 Aug 2026 07:39 AM (IST)स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए: प्रवक्ता CJP वैष्णवी गौर
कॉकरोच जनता पार्टी की स्पोक्सपर्सन वैष्णवी गौर ने कहा, जिस तरह से भाजपा और RSS ने रैलियां कीं, वह बातचीत नहीं बल्कि हुक्म है। हम उम्मीद करेंगे कि इसके बजाय बातचीत हो, स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए। हम अपने यूथ मूवमेंट पर काम करते रहेंगे।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र | कॉकरोच जनता पार्टी की स्पोक्सपर्सन वैष्णवी गौर ने कहा, "जिस तरह से भाजपा और RSS ने रैलियां कीं, वह बातचीत नहीं बल्कि हुक्म है। हम उम्मीद करेंगे कि इसके बजाय बातचीत हो, स्टूडेंट्स को धमकाया न जाए... हम अपने यूथ मूवमेंट पर काम करते रहेंगे...… pic.twitter.com/y0qYoFNAqK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
05 Aug 2026 07:36 AM (IST)
05 Aug 2026 07:36 AM (IST)जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे: CJP प्रवक्ता सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी कोर कमेटी मीटिंग में पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, हमसे सवाल पूछे गए थे कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह मूवमेंट कहां जाएगा और हम सब इसी के आसपास स्ट्रैटेजी बनाने आए हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे और सोचेंगे कि इसे ग्रासरूट लेवल तक कैसे ले जाएं। जब हम 6 अगस्त को कुछ ठोस लेकर आएंगे, तो हम अपनी आगे की स्ट्रैटेजी के बारे में सबको बताएंगे। उन्होंने यह भी कहा, यह एक मूवमेंट है। हालांकि कई पॉलिटिकल पार्टियां हैं, लेकिन लोगों के दर्द का जवाब कोई दूसरी पॉलिटिकल पार्टी नहीं, बल्कि ग्रासरूट लेवल पर जागरूकता है और CJP यही कर रहा है।
#WATCH छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: कॉकरोच जनता पार्टी कोर कमेटी मीटिंग में पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, "हमसे सवाल पूछे गए थे कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह मूवमेंट कहां जाएगा और हम सब इसी के आसपास स्ट्रैटेजी बनाने आए हैं। हम इस पर चर्चा करेंगे और सोचेंगे कि इसे… pic.twitter.com/Twv7Zxrjbg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
05 Aug 2026 06:34 AM (IST)
05 Aug 2026 06:34 AM (IST)कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आज मुंबई में हल्ला बोल मार्च निकालेगा NCP (अजित पवार गुट)
कांग्रेस नेताओं द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस टिप्पणी के विरोध में पार्टी आज मुंबई के दादर में 'हल्ला बोल' मोर्चा निकालेगी।
Breaking News Today LIVE: आज संसद के मानसून सत्र के तहत लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी। 4 अगस्त को विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और अवामी इत्तेहाद पार्टी सहित कई क्षेत्रीय दल अनुच्छेद 370 से जुड़े घटनाक्रम की वर्षगांठ पर ‘काला दिवस’ मनाएंगे। महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में एनसीपी (अजित पवार गुट) दादर में हल्ला बोल मोर्चा निकालेगी। वहीं, एमएआरडी के आह्वान पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल में विधायी कार्य और लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी। देश और दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
